Sushmita Sen Second Birth Date Story: सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम बायो में बदलाव किया था। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी डेट ऑफ बर्थ शामिल की है जो कि 27 फरवरी 2023 है। लेकिन फैंस इसे देखने के बाद असमंजस में पड़ गए कि आखिर सुष्मिता की डेट ऑफ बर्थ 27 फरवरी 2023 कैसे हो सकती है जब उनका जन्म 19 नवंबर साल 1975 में हुआ था। कई दिन से उठ रहे इस सवाल का अब एक्ट्रेस ने खुद ही जवाब दे दिया है।
सुष्मिता ने बताई हार्ट अटैक की स्टोरी
सुष्मिता का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने अपने दूसरे जन्म की कहानी सुनाई है। वीडियो में सुष्मिता ने रिवील किया है कि ये उनकी लाइफ की कहानी उन्होंने खुद लिखी है, लेकिन इस स्टोरी में एक ट्विस्ट आ गया। सुष्मिता ने रिवील किया कि उन्हें हार्ट अटैक कब और कैसे आया था। उन्होंने वीडियो में बताया कि जब वो शूटिंग कर रही थीं जब उन्हें बड़ा हार्ट अटैक आया था। इतना ही नहीं सुष्मिता ने बताया कि वो उनकी लाइफ के सबसे बड़े 45 मिनट थे।
कैसे 27 फरवरी बनी एक्ट्रेस की सेकंड बर्थ डेट?
एक्ट्रेस को इस दौरान ये डर भी लगा कि उनकी कहानी इस हार्ट अटैक से खत्म हो जाएगी, लेकिन डॉक्टर्स की बदौलत सुष्मिता सेन की कहानी आज भी जारी है। उस दौरान डॉक्टर ने न तो खुद हार मानी थी और न ही उन्होंने एक्ट्रेस को हार मानने दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने एक्ट्रेस को जीने का एक नया जज्बा भी दिया और ऐसे 27 फरवरी 2023 उनकी नई बर्थ डेट बन गई। अब एक्ट्रेस ने अपनी ये बर्थ डेट और अपनी कहानी डॉक्टर्स के नाम कर दी है।
यह भी पढ़ें: Arjun का क्रिप्टिक पोस्ट या Malaika की रोमांटिक तस्वीर, क्या है कपल के रिश्ते का सच?
सुष्मिता ने डॉक्टरों के नाम किया दूसरा जन्म
बता दें, आज नेशनल डॉक्टर्स डे है तो उन्होंने ये वीडियो डॉक्टर्स को डेडिकेट किया है। ये एक्ट्रेस का तरीका है अपनी जान बचाने वाले डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा करने का। अब एक्ट्रेस ने फैंस से गुजारिश की है कि अगर किसी डॉक्टर ने उन्हें भी कभी लाइफ का सेकंड चांस दिया हो तो वो भी अपने सेकंड बर्थडे उन डॉक्टरों के नाम कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines