Sushmita Sen replied Rohman Shawl question buy diamond: ‘मुझे हीरा खरीदने के लिए किसी मर्द की जरूरत नहीं है, मैं खुद अपने लिए हीरे खरीद सकती हूं, मैंने कभी किसी को हीरे उपहार में देने की इजाज़त नहीं दी।’ यह कहना था अभिनेत्री सुष्मिता सेन का 2022 में दिए एक इंटरव्यू में। Brides Today के इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने जो जवाब दिए थे, उससे जुड़े सवाल रोहमन शॉल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उठाए।
यह भी पढ़ें: Sushmita Sen ने मनाया ऐतिहासिक जीत का जश्न, 31 साल पहले 18 साल की लड़की बनी थी Miss Universe
सुष्मिता के लिए हीरा खरीदने की मेरी औकात नहीं
सुष्मिता सेन के पूर्व प्रेमी रोहमन शॉल ने माना कि वह उनके लिए वो उनका पसंदीदा 22 कैरेट का हीरा नहीं खरीद सकते, क्योंकि उसे खरीदने की औकात नहीं है। उसे खरीदने के लिए अभी वक्त लगेगा। गौरतलब है कि रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन काफ़ी समय पहले अलग हो गए थे, लेकिन दोनों के बीच अब भी एक मज़बूत रिश्ता है। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ घूमते हुए देखा जाता है। कयास लगाए जाते हैं कि क्या वे फिर से साथ हैं? हालांकि इस सवाल पर दोनों ने कुछ नहीं कहा। हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहमन ने सुष्मिता के हीरों के प्रति प्यार को लेकर बात की।
यह भी पढ़ें: Sushmita Sen के एक्स Lalit Modi किसके साथ मना रहे वैलेंटाइन? वीडियो में दिखी नई हसीना
कभी सुष्मिता को हीरा गिफ्ट किया?
रोहमन शॉल ने जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सुष्मिता को हीरा गिफ्ट किया है या उनसे कभी कोई हीरा मिला है। इस सवाल पर हंसते हुए रोहमन कहते हैं कि जिस हिसाब का हीरा सुष्मिता को पसंद है, अभी मेरी औकात नहीं उसे ख़रीदने की। जिस दिन उस लायक बन जाउंगा तो इंशाअल्लाह ज़रूर खरीदूंगा। मैं अभी वो नहीं खरीद सकता। भगवान ने चाहा, आने वाले समय में मैं ज़रूर खरीदूंगा।”
यह भी पढ़ें: ‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता…’, Sushmita Sen और उनकी बेटियों को लेकर ये क्यों बोले Rohman Shawl?
शादी की अटकलें थीं पर 2021 में हुआ ब्रेकअप
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप दिसंबर 2021 में हुआ था। सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रोहमन से अलग होने का ऐलान किया था। ब्रेकअप के बाद भी दोनों इवेंट में साथ देखे जाते हैं। हाल ही में रोहमन शॉल मुंबई में सुष्मिता सेन के मुंबई स्थित घर पर हुए समारोह में शामिल हुए थे। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, “हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की, हम दोस्त ही रहेंगे!!! रिश्ता बहुत पहले खत्म हो गया था… प्यार बना हुआ है!!! #nomorespeculations #liveandletlive #cherishedmemories #gratitude #love #friendship मैं आप लोगों से प्यार करती हूं!!! #duggadugga।”
यह भी पढ़ें: क्या सच में सिंगल नहीं हैं Sushmita Sen? एक्स बॉयफ्रेंड Rohman Shawl ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
7 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
11 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
12 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
16 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
17 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
19 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
20 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
21 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
23 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines