OTT Reboots Bollywood Celebs Career: ओटीटी की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। बीते कुछ सालों में टीवी और फिल्मों के मुकाबले ओटीटी कंटेंट की तरफ दर्शकों का ज्यादा झुकाव देखने को मिला है। वहीं, इस प्लेटफॉर्म की एक और खासियत है ओटीटी ने कई डूबते सितारों की नैया पार लगाई है। इतना ही नहीं एक एक्टर तो ओटीटी किंग भी बन गए। तो चलिए जानते हैं यहां किसके करियर का दूसरा जन्म हुआ और किसकी लॉटरी लग गई।
यह भी पढ़ें: अपने वीडियो पर Rashmika Mandanna का चेहरा देख परेशान हुईं Zara Patel, डीपफेक वीडियो पर जारी किया बयान
बॉबी देओल (Bobby Deol)
बॉबी देओल ने खुद इस बात को कबूल किया है कि उनका करियर ठप हो गया था। एक्टर को कहीं काम नहीं मिल रहा था। लेकिन तभी उन्हें वेब सीरीज का ऑफर आया और ‘आश्रम’ (Aashram) ने रातों-रात बॉबी देओल को एक बार फिर वो जगह दिला दी जहां एक्टर सालों पहले विराजमान थे। नेगेटिव रोल में एक्टर को फैंस ने खूब पसंद किया और उनका करियर फिर ट्रैक पर आ गया।
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)
सुष्मिता सेन कभी शाहरुख खान संग रोमांस कर तो कभी अदाएं दिखाकर पर्दे पर छाई रहती थीं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके पास बॉलीवुड में करने के लिए कुछ खास नहीं बचा। ऐसे में ओटीटी ने एक्ट्रेस को एक बार फिर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने का मौका दिया। उनकी सीरीज ‘आर्या’ ने धूम मचा दी। अचानक से एक्ट्रेस के करियर का ग्राफ आसमान छू गया। अब हाल ही में ‘आर्या’ (Aarya) का तीसरा सीजन रिलीज हुआ है।
रवीना टंडन (Raveena Tandon)
मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन एक वक्त पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में रूल किया करती थीं। उनकी पॉपुलैरिटी इतनी थी कि कोई भी उनके आगे टिक नहीं पाता था। हालांकि एक वक्त पर उनके करियर पर भी ग्रहण लग गया। ऐसे में ओटीटी की पावर साफ देखने को मिली जब ‘आरण्यक’ वेब सीरीज के जरिए वो एक बार फिर टॉप आ गईं।
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)
पंकज त्रिपाठी लम्बे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। लेकिन उन्हें कभी वो पहचान नहीं मिली जिसके वो काबिल थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा उनकी किस्मत बदल गई। सालों के स्ट्रगल का इनाम उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर आते ही मिला गया। ‘मिर्जापुर’ में कालीन भैया बनकर उन्होंने उन्होंने इंडस्ट्री में अपना झंड़ा गाड़ दिया। वहीं, नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘Sacred Games’ में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर छाए। ‘Criminal Justice’ से उन्होंने खुद को ओटीटी का किंग साबित कर दिया।
मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee)
मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के मोस्ट अंडररेटेड एक्टर्स में से एक हैं। उनकी परफॉरमेंस जितनी जबरदस्त है उतनी ही उनकी कदर कम की गई। ऐसे में उन्होंने भी ओटीटी की ओर अपना कदम बढ़ाया और सफलता उनके पीछे-पीछे आ गई। ‘The Family Man’ में एक्टर को इतना पसंद किया गया जितना उन्हें आज तक किसी भी प्रोजेक्ट में नहीं किया गया होगा। इस सीरीज के 2 पार्ट आ चुके हैं। वहीं, फैंस बेसब्री से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines