Sushmita Sen: मशूहर एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर चुकी सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी सीरीज ‘आर्या: अंतिम वार’ को लेकर चर्चा में है। दर्शकों को सीरीज खूब पसंद आ रही है और लोग घर बैठे इसका लुत्फ ले रहे हैं। इस बीच अब सुष्मिता सेन ने एक इंटरव्यू में मिस यूनिवर्स बनने के समय का एक किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें टेबल मैनर्स के बारे में कुछ भी नहीं पता था। आइए जानते हैं कि सुष्मिता सेन ने क्या-क्या कहा है?
मैंने कभी भी टेबल मैनर्स नहीं सीखा- सुष्मिता
साल 1994, मई 21 को इतिहास रचते हुए सुष्मिता सेन ने भारत के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। एक इंटरव्यू में इस समय को याद करते हुए सुष्मिता सेन ने बताया कि उस टाइम उन्हें एक डिनर नाइट में शामिल होने था, लेकिन वो टेबल मैनर्स के बारे में कुछ नहीं जानती थी और ये उनके लिए बहुत ही मुश्किल हो गया है। कर्ली टेल्स से बातचीत करते हुए सुष्मिता सेन ने बताया कि मिस यूनिवर्स बनने से पहले मैंने कभी भी टेबल मैनर्स नहीं सीखा।
मिस यूनिवर्स बनने के बाद डिनर नाइट में शामिल हुई थी सुष्मिता सेन
हालांकि इस खिताब को जीतने के बाद जब मैक्सिको सिटी में एक जगह मुझे डिनर नाइट के लिए बुलाया गया, तो ये मेरे लिए मुश्किल हो गया था। सुष्मिता सेन ने आगे कहा कि उस टाइम मैं सिर्फ 18 साल की थी और मुश्किल से अंग्रेजी बोलती थी। जब मैं उस डिनर नाइट में शामिल हुई तो मेरी दाहिनी तरफ मेरे ट्रैवल मैनेजर थे और मैंने उनसे कहा कि मुझे बहुत भूख लगी है, लेकिन मैं नहीं जानती थी कि इसकी शुरुआत कैसे करनी है और मुझे बहुत अजीब लग रहा था।
यह भी पढ़ें- BAFTA में Deepika Padukone ने बिखेरा हुस्न का जलवा, तो ओपेनहाइमर की झोली में आए कई अवॉर्ड
‘आर्या: अंतिम वार’ को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने बताया कि वहां पर मेक्सिको के पर्यटन मैनेजर ने उनकी इसमें मदद की। इस स्थिति को दोबारा कभी फेस नहीं करना चाहती थी, इसलिए मैंने इससे सीखा कि ‘जब भी घर से जाओ, तो पेट भरकर जाओ’। हालांकि इसके बाद मैंने ये सब सीख लिया। बता दें कि सीरीज ‘आर्या: अंतिम वार’ में एक्ट्रेस ने शानदार रोल प्ले किया है। सीरीज में सुष्मिता के अलावा इला अरुण, सिकंदर खेर, इंद्रनील सेनगुप्ता, विकास कुमार, माया सराओ, गीतांजलि कुलकर्णी, श्वेता पसरीचा, वीरेन वज़ीरानी और प्रत्यक्ष पंवार सहित अन्य कलाकार अहम रोल प्ले कर रहे हैं। इस सीरीज को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
45 mins ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 hr ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
20 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
22 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
23 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines