यूजी चहल और धनश्री वर्मा इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने तलाक ले लिया है और ऑफिशियली एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। भले ही दोनों ने अलग होकर अपने सभी रिश्ते खत्म कर लिए हैं, लेकिन दोनों को लेकर चर्चा अभी भी बंद नहीं हुई है। इस बीच अब अभिनेत्री सुरभि चांदना भी लाइमलाइट में आ गई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सुरभि क्यों चर्चा में हैं? आइए जानते हैं…
सुरभि चांदना ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, हाल ही में सुरभि चांदना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पोस्ट में उन्होंने कई सारी फोटोज शेयर की हैं, लेकिन धनश्री और यूजी के तलाक के बाद अब सुरभि को ट्रोलर्स ने अपने निशाने पर ले लिया है। एक यूजर ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया कि यूजी भाई को धोखा क्यों दिया?
यूजर्स ने क्या कहा?
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि अभी धनश्री समझकर कुछ बोल देता। तीसरे यूजर ने कहा कि धनश्री क्या ये आप हो? एक और ने लिखा कि आप मूवऑन कर गए, इसलिए यूजी ने भी कर लिया। एक और ने कहा कि ये एक जैसा दिखने के नुकसान हैं। एक अन्य ने कहा कि भाई ये सुरभि है, धनश्री नहीं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने धनश्री के पोस्ट पर किए हैं और लोग उन्हें धनश्री समझकर कमेंट्स कर रहे हैं।
क्यों ट्रोल हो रहीं सुरभि?
गौरतलब है कि धनश्री और सुरभि एक जैसी-सी दिखती हैं। ऐसे में कुछ यूजर्स सुरभि को धनश्री समझ रहे हैं और जबरदस्ती उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं जबकि को धनश्री हैं ही नहीं। कुछ लोगों ने ये भी कमेंट्स किए हैं कि वो धनश्री नहीं है बल्कि सुरभि चांदना हैं, लेकिन ट्रोलर्स का क्या? वो तो अपने कमेंट्स करने में लगे हुए हैं। हालांकि, इस पर अभी तक सुरभि ने कोई रिएक्ट नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- ‘सिकंदर’ में रिलीज से पहले हुए ये बदलाव, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में करवाई काट-छांट
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
46 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines