हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ट्रांसवुमन को भी नहीं छोड़ा, साउथ के इस एक्टर ने कहा- औरतों की तरह ही ‘प्लेजर’...

Suraj Venjaramoodu’s uncomfortable question co-star Anjali Ameer: साउथ सिनेमा पर बदनामी का ‘दाग’ लगने के बाद भी कई काले राज खुल रहे हैं। अब इंडस्ट्री की एक और एक्ट्रेस अंजलि अमीर ने उनके साथ हुए मिसबिहेव का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Suraj Venjaramoodu, Anjali Ameer

Suraj Venjaramoodu’s uncomfortable question co-star Anjali Ameer: साउथ सिनेमा पर बदनामी का ‘दाग’ लग चुका है। इंडस्ट्री में जिन भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हुआ, एक-एक करके वो दुनिया के सामने आ रहे हैं। महिलाओं के साथ हुआ यौन शोषण तो कोई बड़ी बात नहीं है, इसके बारे में तो अक्सर सुनने को मिल ही जाता है, लेकिन किसी ट्रांसवुमन संग इस तरह की हरकत बेहद अजीब है।

अंजलि अमीर ने किया खुलासा

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद साउथ के कई बड़े नामों पर कलंक लग चुका है। इस कड़ी में अब ट्रांसवुमन और मलयालम एक्ट्रेस अंजलि अमीर ने भी अपने साथ हुए मिसबिहेव का खुलासा किया है। अंजलि अमीर ने मातृभूमि को दिए हालिया इंटरव्यू में दावा किया कि उनके सह-कलाकार सूरज वेंजारामूडु ने फिल्म के सेट पर उन्हें असहज महसूस कराया।

सूरज वेंजारामूडु ने किया अजीब सवाल

तमिल फिल्म ‘पेरानबू’ में ममूटी संग काम करने वाली अंजिल अमिर ने कहा कि सूरज वेंजारामूडु ने उनसे एक परेशान करने वाला सवाल पूछा कि एक वो ट्रांसपर्सन हैं, तो उन्हें कैसा महसूस होता है। अंजलि ने कहा कि सूरज वेंजारामूडु ने मुझसे पूछा कि क्या ट्रांसजेंडर लोगों को महिलाओं की तरह ही प्लेजर महसूस होता है। अंजलि ने कहा कि जब तक सूरज ने उनसे ये सवाल नहीं किया था, वो नॉर्मल थीं, लेकिन इसके बाद से बेहद दर्द का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

वेंजारामूडु ने मांगी माफी 

अंजलि ने आगे कहा कि हालांकि मैं एक मजबूत इंसान हूं, लेकिन इस सवाल ने मुझे गुस्सा दिला दिया था। मैंने उन्हें चेतावनी दी और ममूटी और निर्देशक को भी इसके बारे में बताया। हालांकि इसके बाद वेंजारामूडु ने माफी मांगी और फिर कभी मुझसे उस तरह से बात नहीं की, जिसकी मैं सराहना भी करती हूं। इतना ही नहीं बल्कि अंजलि ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में कई लोग दूसरों का सम्मान भी करते हैं।

हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद खुल रहे राज

मैं आपको बता दूं कि इंडस्ट्री में अच्छे लोग हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसे लोग नहीं हैं जो समझौता या एहसान मांगते हैं, ऐसे भी लोग हैं। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही अंजलि ने अपना मुद्दा भी दुनिया के सामने रखा। हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे काले-कारनामों का भांडा फोड़ दिया है। में एक पंडोरा का पिटारा खोल दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Munjya में जिस प्यार के लिए बिट्टू ने ली ‘ब्रह्मराक्षस’ की जान? वो रहा अधूरा, क्या पार्ट-2 के संकेत?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola