हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Hamare Baarah की रिलीज पर लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों उठाए फिल्म पर सवाल?

Hamare Baarah Release Stay: फिल्म ‘हमारे बारह’ की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। कल इस फिल्म को रिलीज किया जाना था लेकिन अब ये फिल्म कल लोग देख नहीं पाएंगे क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म के खिलाफ फैसला सुना दिया है। साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती भी दे डाली है।

विज्ञापन
Hamare Baarah Release Stay

Hamare Baarah Release Stay: (By Prabhakar Mishra) अक्सर कई बॉलीवुड फिल्मों को विरोध का सामना करना पड़ता है। ‘पद्मावत’ (Padmaavat) हो या फिर ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ (Lipstick Under My Burkha) इन फिल्मों को रिलीज से पहले कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। कुछ ऐसा ही अब अपकमिंग फिल्म ‘हमारे बारह‘ (Hamare Baarah) के साथ भी हो रहा है। इस फिल्म को लेकर लगातार मेकर्स और स्टार्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले फिल्म के एक्टर्स को लगातार रेप और मर्डर की धमकियां मिल रही थीं।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फिल्म पर रोक

इतना ही नहीं बार-बार फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव हो रहे हैं। दरअसल, फिल्म का कंटेंट कुछ ऐसा है जिस पर आपत्ति जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में महिलाओं को पैर की जूती दिखाया गया है। इस्लाम धर्म में किस तरह से महिलाओं के साथ बर्ताव होता है, ये फिल्म वो दर्शाने वाली हैं। साथ ही किस तरह से भड़काऊ भाषण देकर लोगों को मैनिपुलेट किया जाता है, वो भी ट्रेलर में दिखाया गया है। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि अब इस फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।

कल रिलीज होनी थी ‘हमारे बारह’

बता दें, पहले ये फिल्म 7 जून 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस फिल्म के खिलाफ फैसला सुना दिया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘हमारे बारह’ की रिलीज पर रोक लगा दी थी। हालांकि, अगली सुनवाई में फैसला आया कि ये फिल्म रिलीज की जा सकती है। बॉम्बे हाईकोर्ट के हरी झंडी दिखाने के बाद 14 जून को ‘हमारे बारह’ रिलीज करने का फैसला लिया गया। इतना ही नहीं आज इस फिल्म के प्रेस शो रखे गए थे लेकिन एक बार फिर फिल्म मुसीबत में आ गई है।

यह भी पढ़ें: स्कर्ट संभालना भूल गईं एक्ट्रेस, तेज हवा से हुआ oops मोमेंट, नजारा देख स्पॉटबॉय के उड़ गए तोते

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों जताई आपत्ति?

आज एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म पर रोक लगाने का निर्णय ले लिया है। अपने इस फैसले का कारण देते हुए कोर्ट ने कहा है कि ‘हमारे बारह’ का टीजर आपत्तिजनक है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि फिल्म पर तब तक बैन रहेगा जब तक बॉम्बे हाई कोर्ट इस फिल्म को लेकर फैसला नहीं करता। बॉम्बे HC के आदेश को अब सुप्रीम कोर्ट ने चुनौती दी है। ‘हमारे बारह’ पर आरोप है कि ये फिल्म न सिर्फ इस्लामिक आस्था का मजाक उड़ाती है बल्कि देश की विवाहित मुस्लिम औरतों के प्रति भी या काफी अपमानजनक है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें