Thalapathy Vijay: तमिल फिल्मों के स्टार और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की रैली में भगदड़ का मामला सामने आया है. रैली में कई 36 की मौत की आशंका है और कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. रैली में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं जबकि विजय की रैली की सुरक्षा मामले पर हाईकोर्ट पहले भी टिप्पणी कर चुका है.
अचानक से बढ़ गई भीड़
जानकारी की मानें तो विजय अपनी रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान भीड़ बढ़ती गई और अचानक से बेकाबू हो गई. विजय की रैली में बड़ी तादाद में लोग पहुंचे थे, ऐसे में कई लोग बेहोश होकर गिर गए. इस दौरान भीड़ इतनी बढ़ गई कि सांस तक लेना मुश्किल हो गया और विजय का अपना भाषण रोकना पड़ा.
अस्पताल पहुंचे जिला कलेक्टर
विजय को मौजूदा हालात समझ आए और उन्होंने लोगों की मदद करने के लिए प्रचार बस के ऊपर से लोगों तक पानी पहुंचाने की कोशिश की. इस दौरान भारी भीड़ की वजह से एम्बुलेंस को लोगों तक पहुंचने में मुश्किल का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं बल्कि घटना की जानकारी मिलते ही करूर जिला कलेक्टर तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचे.
सीएम ने जताया दुख
घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इस पर दुख जाहिर किया. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस पर दुख जताया है. सीएम ने लिखा कि करूर से आ रही खबर चिंताजनक है. मैंने पूर्व मंत्री वी सेंथिलबालाजी और मंत्री सुब्रमण्यम मा और जिला कलेक्टर को फोन करके उन नागरिकों को तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए बोला है. साथ ही क्षेत्र के एडीजीपी से भी बात की है कि वे जल्द से जल्द हालात सुधारने के लिए काम करें. घटने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से बात की है. उन्होंने जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है.
यह भी पढ़ें- देश छोड़ने की तैयारी में एक्टर विजय? हादसे के बाद पहुंचे तिरुचि एयरपोर्ट
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
23 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
1 hr agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines