बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस उन मुट्ठी भर लोगों में से एक हैं जिन्हें अपनी लाइफ जर्नी पर कोई पछतावा नहीं है। पिछले दस साल में उन्होंने न सिर्फ टॉप एक्ट्रेस बल्कि समर्पित पत्नी और प्यार करने वाली मां की छवि भी बनाई है। उनकी ताकत का स्तंभ उनके पति डेनियल वेबर हैं जिन्होंने अपनी वाइफ के साथ रहने के लिए अमेरिका में अपना अमेरिका में रह रहा परिवार और बिजनेस तक छोड़ दिया। ये तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में आने से पहले सनी लियोनी एडल्ट एक्ट्रेस थीं। डेनियल इस इंडस्ट्री कंटेंट का हिस्सा इसलिए बने ताकि वह सनी के साथ ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह भागीदार बन सकें। उनकी शादी बॉलीवुड में सबसे दुर्लभ सफल विवाहों में से एक है।
सनी के साथ हर कदम पर साथ रहते हैं पति डेनियल
सनी लियाेनी और डेनियल वेबर की मुलाकात लास वेगास में हुई थी। डेनियल न्यूयॉर्क में रहते थे। उस वक्त उन्होंने नहीं सोचा था कि उनके रिश्ते से कुछ हासिल होगा क्योंकि वह अमेरिका के अलग-अलग शहरों में रहते थे। हालांकि डेनियल ने आसानी से हार नहीं मानी। उन्होंने सनी को दुनिया भर में फूलों, चॉकलेट और गिफ्ट्स से भर दिया। एक वक्त आया जब दोनों शादी के बंधन में बंध गए। वहीं सनी लियाेनी ने भी डेनियल को अपनी जिंदगी पर नियंत्रण करने का पूरा मौका दिया।
खुद को लकी मानती हैं सनी लियोनी
जब सनी लियोनी से पूछा गया कि क्या अपने तीनों बच्चों की वजह से वह कम काम कर रही हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘काम नहीं करने का फैसला जानबूझकर लिया गया है बल्कि मेरे पति डेनियल हमारे शेड्यूल को इस तरह से मैनेज करते हैं कि हम में से कोई एक हर समय बच्चों के लिए घर पर हो। बेशक कई बार मैं मुंबई से बाहर होती हूं और उनसे मिल नहीं पाती। हां, हमें बस पता लगाने की जरूरत है कि ज्यादा समय साथ कैसे बिताएं। मैं बहुत भाग्यशाली वाइफ हूं जिसका पति बहुत एक्टिव है। डेनियल हर कदम पर मौजूद रहते हैं, चाहे बच्चों का खाना हो, नाश्ता हो या सोने का समय हो।’
यह भी पढ़ें: म्यूजिक एप्स पर फिल्मों के पोस्टर से हटा PAK एक्टर्स का नामोनिशान, यूजर्स बोले- ‘मजा आ गया…’
बेस्ट पेरेंट्स बनना चाहते हैं सनी-डेनियल
सनी लियोनी ने आगे कहा, ‘हमारे बच्चे हमारी दुनिया हैं। डेनियल और मैं अपने तीनों बच्चों के लिए सबसे अच्छे पेरेंट्स बनना चाहते हैं। मेरा जन्मदिन मुझे खुश करता है क्योंकि यह मेरे बच्चों को खुश करता है। कभी-कभी यह निश्चित रूप से मुश्किल हो सकता है क्योंकि मेरे जुड़वां बच्चे हैं और एक बेटी है जिसकी अपनी राय है। वह अपनी चीजें खुद करना चाहती है लेकिन उन्हें हर दिन बढ़ते हुए देखना अद्भुत है। मैं उन्हें एक टाइम-टेबल के साथ मैनेज करती हूं। हर काम को शेड्यूल के हिसाब से किया जाता है। इसमें मेरे बच्चों की नैनी मेरी हेल्प करती है। हमारे पास मैनेज नहीं होने के बारे में सोचने का वक्त नहीं है।’
परिवार का साथ होना बहुत जरूरी
एक्ट्रेस आगे कहती हैं, ‘मैंने और डेनियल ने हमने इस शर्त पर बच्चे नहीं पैदा किए कि हम में से कोई उन्हें अकेले पालेगा। हमने बच्चे इसलिए पैदा किए क्योंकि हम दोनों वाकई उन्हें चाहते थे। हम जानते हैं कि उनकी जिंदगी के शुरुआती पांच साल सबसे जरूरी हैं। यही वह वक्त है जब वह अपने पेरेंट्स और भाई-बहनों के साथ सबसे अच्छे संबंध बनाते हैं। इसलिए परिवार का साथ होना बहुत जरूरी है।’
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines