बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने खूब वाहवाही बटोरी और ये लोगों को खूब पसंद आई। हालांकि, इसके बाद भी सनी देओल सुर्खियों में बने हुए हैं। जी हां, सनी अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग कर रहे हैं और देहरादून से कई पोस्ट भी शेयर कर चुके हैं। इसके अलावा सनी अपनी फिल्म ‘लाहौर 1947’ की वजह से भी लाइमलाइट में हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सनी की इस फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है। इतना ही नहीं बल्कि इसकी वजह भी सामने आई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
‘लाहौर 1947’ की रिलीज में देरी क्यों?
प्रीति जिंटा और सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज में देरी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भारत-पाक तनाव के बीच फिल्म के मेकर्स ने इसकी स्क्रिप्ट में बदलाव का फैसला किया है। जी हां, सुनने में आया है कि फिल्म के कुछ सीन्स को फिर से शूट किया जाएगा।
फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिर से होगा काम
फिल्म के मेकर्स नहीं चाहते हैं कि इस फिल्म से किसी भी तरह का गलत मैसेज या फिर कोई ऐसा सीन या डायलॉग ऐसा हो, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। इसलिए फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिर से काम किया जाएगा। अब जाहिर है कि अगर फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिर से काम किया जाएगा और इसके सीन फिर से शूट होंगे, तो इसकी रिलीज में भी देरी होगी।
पोस्टपोन हो सकती है रिलीज
जानकारी है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। हालांकि, ये फिल्म ज्यादातर शूट हो चुकी है और इसकी शूटिंग में सिर्फ 10 दिन और बचे थे, लेकिन अब इसमें हुए बदलावों की वजह से इसमें और भी वक्त लग सकता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म अपने समय पर रिलीज होगी या फिर इसे पोस्टपोन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan या Jr NTR किसको मिली मोटी फीस? WAR 2 के लिए मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines