सनी-देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ कुछ ही दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच अब सनी और रणदीप की ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। जी हां, फिल्म ‘जाट’ पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है और अब इस पर एफआईआर दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, जालंधर के निवासी विकल्फ गोल्ड ने फिल्म पर आरोप लगाया है कि इस फिल्म में प्रभु यीशु मसीह के सलीब पर चढ़ने वाले सीन को गलत तरीके से दिखाया गया है। ना सिर्फ फिल्म बल्कि सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार, डायरेक्टर गोपी चंद और फिल्म के प्रोड्यूसर नवीन यरनेनी पर भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।
ईसाई समुदाय के लोगों का आरोप
बता दें कि जालंधर के थाना सदर में इन सभी के खिलाफ धारा 299 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि जालंधर के रहने वाले गांव फोलड़ीवाल निवासी विकल्फ गोल्ड के बयानों पर ये मामला दर्ज हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि बीते दिन ईसाई समुदाय के लोगों ने फिल्म ‘जाट’ में प्रभु यीशु मसीह वाले सीन को गलत तरीके से दिखाने पर पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था।
पुलिस ने दिया जांच का आश्वासन
वहीं, अधिकारियों को मामला दर्ज करवाने का मांग पत्र भी दिया था। पुलिस शिकायत में आरोपी ने आरोप लगाया कि ‘जाट’ फिल्म में प्रभु यीशु मसीह जी के सलीभी वाले सीन की नकल करके ईसाई धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। साथ ही उनका ये भी कहना है कि इस तरह के सीन जान-बूझकर फिल्म में दिखाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें- Preity Zinta ने Yuzi Chahal के लिए लिखी लंबी पोस्ट, पहली बार कहां हुई थी दोनों की मुलाकात?
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
5 mins agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
3 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
8 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
8 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
9 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
11 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
19 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines