Sunny Deol On Bobby Deol’s Animal: आजकल हर तरफ ‘एनिमल’ की चर्चा हो रही है। दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई कर रही है।
इस बीच अब बॉबी देओल के भाई सनी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ का रिव्यू किया है। हाल ही में सनी ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि उनको ये फिल्म कैसी लगी? आइए जानते हैं कि सनी देओल ने भाई की फिल्म को लेकर क्या-क्या कहा है?
यह भी पढ़ें- 500 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार Animal, तो Sam Bahadur का 100 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल
फिल्म की कुछ चीजें हैं, जो मुझे पसंद नहीं आई- सनी
पीटीआई से बात करते हुए सनी देओल ने कहा कि मैं सच में बॉबी के लिए बहुत खुश हूं। मैंने ‘एनिमल’ देखी है और मुझे ये फिल्म अच्छी लगी। हालांकि इस फिल्म की कुछ चीजें हैं, जो मुझे पसंद नहीं आई हैं, लेकिन ये एक अच्छी फिल्म है। हालांकि एक इंसान होने के तौर पर मुझे इसे पसंद या ना पसंद करने का हक है। इस फिल्म का म्यूजिक भी बेहद शानदार है और बॉबी हमेशा बॉबी रहे हैं, लेकिन अब वह लॉर्ड बॉबी हो गए हैं।
दर्शकों को पसंद आया बॉबी का किरदार
फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल के किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया है। हालांकि इस फिल्म में एक्टर के पास स्क्रीन पर कम समय था और कोई डायलॉग भी नहीं था, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया और हर ओर चर्चा का विषय बन गए। इसी के साथ अगर ‘एनिमल’ की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है और जमकर कमाई कर रही है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ की पकड़
बॉबी देओल के अलावा ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर जैसे शानदार कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकती है। हालांकि वीकेंड पर मेकर्स को फिल्म से ज्यादा उम्मीदें है। इस वीकेंड फिल्म क्या कमाल करेगी ये तो वक्त ही बताएगा।
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines