Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने पिछले साल फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) से बड़े पर्दे पर शानदार कमबैक किया था। अगस्त 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। ‘गदर 2’ की कामयाबी के बाद सनी देओल (Sunny Deol) जमकर लाइम लाइट बटोर रहे हैं। वहीं फैंस भी तारा सिंह को पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब हैं। मगर हाल ही में जब सनी देओल से पूछा गया कि ‘गदर 3’ कब आएगी? तो उनका रिप्लाई सुनकर कुछ लोगों की हंसी निकल पड़ी तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स आग बबूला हो उठे हैं।
गदर 3 पर बोले सनी देओल
सनी देओल को बीती रात डीन पांडे के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। डीन पांडे मशहूर बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे की चाची और चंकी पांडे की भाभी हैं। वहीं पेशे से डीन फिटनेस कोच और लेखक भी हैं। ऐसे में सनी देओल डीन पांडे से मिलने उनके घर पहुंचे थे। वहीं डीन के घर से निकलने के बाद कुछ पैपाराजी ने सनी को घेर लिया। सनी ने भी स्माइल करते हुए ढेर सारी तस्वीरें खिंचवाई। मगर कार में बैठते हुए सनी देओल से एक पैपाराजी ने सवाल पूछ लिया कि, ‘गदर 3’ (Gadar 3) कब आएगी? इस सवाल पर सनी देओल तपाक से बोल पड़े कि “बस आ जाएगी…कल ही आ जाएगी।” इतना कहकर सनी देओल हंसने लगे और वहां खड़े सभी लोगों की हंसी निकल पड़ी।
यूजर्स ने किया ट्रोल
सनी देओल का यह फनी रिप्लाई कई लोगों को पसंद आया। कुछ फैंस सनी के स्मार्ट जवाब की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कई लोग सनी पर भड़क गए हैं। ऐसे में कुछ यूजर्स ने सनी को घमंडी करार दे दिया है। सनी की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’गदर 3 कभी ना आए तो ही अच्छा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हां यार देखते-देखते बोर ना हुआ हो जो अब गदर 3 भी चाहिए।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘मत बोलो इसको यह सब गदर 2 इतनी घटिया थी 3 में तो अब तारा सिंह अपने पोते को लेने पाकिस्तान जाएगा।’ एक अन्य ने लिखा, ‘जैसी गदर 2 थी ना उसके बाद तो गदर 3 ना ही आए तो अच्छा है।’
गदर 2 का कलेक्शन
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर’ 2001 में आई थी। इस फिल्म में तारा सिंह और सकीना की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। वहीं गदर के 22 साल बाद 11 अगस्त 2023 को ‘गदर 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म ने लगभग 691 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। ‘गदर 2’ के बाद अब कई लोग ‘गदर 3’ की मांग कर रहे हैं। मगर फिल्म के मेकर्स या सनी देओल ने अभी तक ‘गदर 3’ पर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दी है।
लाहौर 1947 से पर्दे पर वापसी करेंगे सनी देओल
सनी देओल को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सनी देओल जल्द ही आमिर खान की फिल्म ‘लाहौर 1947’ (Lahore 1947) से बड़े पर्दे पर एंट्री करेंगे। इस फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी। फिल्म का प्रोडक्शन आमिर खान करेंगे। तो वहीं फिल्म का निर्देशन राकुमार संतोषी संभालेंगे। यह फिल्म 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो सकती है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines