Gadar 2 vs Jailer Box Office Collection: बॉलीवुड और टॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं, जिसमें साउथ इंडस्ट्री की थलाइवा रजनीकांत (Rajnikanth) की फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) ने सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। जहां ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के 9वें दिन 32 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कुल कलेक्शन करीब 336.13 करोड़ का कलेक्शन किया तो, वहीं ‘जेलर’ ने दुनियाभर में कमाई 500 करोड़ रुपये कमाई कर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
वहीं, सनी देओल (Sunny Deol Gadar 2) की 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। रजनीाकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने अपनी रिलीज डेट पर सभी भाषाओं में करीबन 44.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के आस-पास था। वहीं ‘गदर 2’ ने भी अपनी रिलीज डेट पर 40 करोड़ से अपनी जबरदस्त ओपनिंग की थी।
यह भी पढ़ें: इन फिल्मों ने महज 8 दिनों में कमाए करोड़ों, जानें किस पोजिशन पर है Gadar 2
रजनीकांत की Jailer का टोटल कलेक्शन
फिल्म ने अपने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 करोड़ का कारोबार, जिसके बाद अब 9वें दिन कुल मिलाकर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि रजनीकांत से अलावा फिल्म में तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan), वसंत रवि (Vasanth Ravi) और मीरा मेनन (Meera Menon) जैसी बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं।
सनी देओल की Gadar 2 का टोटल कलेक्शन
वहीं अगर, सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ के कमाई की बात करें, फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 19.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 335.09 करोड़ रुपये रहा, जिसके बाद फिल्म ने ओवरसीज में करीबन 33.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, दोनों ही फिल्मों ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
6 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
7 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
9 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
11 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
12 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines