बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशियन सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों फिल्म अपनी आने वाली फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस समय वह जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। बॉलीवुड को ड्रग्स का अड्डा कहा जाता है, इस पर सनी ने अपना रिएक्शन शेयर किया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के बारे में ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये इंडस्ट्री ग्लैमर से जुड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ड्रग्स (Drugs) को किसी पेशे से नहीं जोड़ा जा सकता, ड्रग्स का प्रयोग तो इंसान ही करता है, प्रोफेशन को दोष देना ठीक नहीं है।
सनी देओल ने कहा, ‘बॉलीवुड सड़ा हुआ नहीं है’
एक इंटरव्यू में सनी देओल से बॉलीवुड में बढ़ते ड्रग्स यूज के मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘बॉलीवुड सड़ा हुआ नहीं है, सड़े हुए इंसान हैं। और मुझे बताओ कि वह किस क्षेत्र में नहीं है, चाहे वह खिलाड़ी हो या व्यवसायी, लत जहां है, वह हर जगह है। हम ग्लैमरस हैं इसलिए कुछ लोगों को हम पर उंगली उठाने में मजा आता है।’
यह भी पढ़ें: Dharmendra संग किंसिंग सीन पर Shabana Azmi ने एक बार फिर तोड़ी चुप्पी, बोलीं – आ रहे हैं बहुत मैसेज
बता दें कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को अक्टूबर 2021 में ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था। कई सुनवाई के बाद करीब 4 हफ्ते बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। इससे पहले भी साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके फैंस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सवाल उठाए थे, उनमें से एक ड्रग की लत भी शामिल है।
पहले भी दे चुके हैं बड़ा बयान
इससे पहले भी सनी देओल ने बॉलीवुड में नशे के बढ़ते चलन पर बात की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मैं पूरी जिंदगी शराब, ड्रग्स और पार्टियों से दूर रहा हूं, मैं पूरे दिल से व्यायाम करता हूं और एक अनुशासित जीवनशैली का पालन करता हूं। यह मुझे स्वस्थ दिखने और महसूस करने में मदद करता है। मेरे पिता परिवार के मुखिया हैं लेकिन घर का बड़ा बेटा होने के नाते मैं परिवार संभालता हूं और चाहता हूं कि देश का हर व्यक्ति नशे की लत से दूर रहे। यह उन सब के परिवार वालो के लिए बेहतर होगा।’
बता दें कि सनी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। ‘गदर-2’ में सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और अमीषा पटेल के अलावा लव सिन्हा और मनीष वाधवा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines