Rajkumar Kohli Prayer Meet: बीते दिन 26 नवंबर को बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली की प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बेटे अरमान कोहली ने अपनी पिता की आत्मा की शांति के लिए यह प्रार्थना सभा रखी थी, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां नजर आई।
राजकुमार कोहली की प्रार्थना सभा में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख समेत कई सितारे नजर आए। हालांकि इस दौरान सनी देओल के हंसने पर उनको ट्रोल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- क्या Bigg Boss 17 में Orry ने नहीं की वाइल्ड कार्ड एंट्री? दो दिन में ही Orhan Awatramani ने क्यों छोड़ दिया शो?
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सनी देओल, विंदू दारा सिंह के साथ बातचीत कर रहे हैं और हंस रहे हैं। वीडियो को देखकर नेटिजन्स परेशान नजर आए और उन्होंने इसके लिए अभिनेता को ट्रोल भी किया। जी हां, इस वीडियो को देखकर
नेटिजन्स ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा कि क्या यह अंतिम संस्कार है या कोई पार्टी? एक दूसरे यूजर ने लिखा कि बेशर्मी, मृत व्यक्ति के बेटे के सामने इस तरह हंसना।
यूजर्स कर रहे ट्रोल
एक तीसरे यूजर ने लिखा कि सनी देओल को शर्म आनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि प्रार्थना सभा में कौन इतना हंसता है? बेशर्म। एक और ने लिखा कि मैयत है या पार्टी? इस तरह के कमेंट्स कर अब यूजर्स सनी को ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि सनी देओल के अलावा कई अन्य सेलेब्स में जैकी श्रॉफ, शत्रुघ्न सिन्हा, जैकी श्रॉफ, राज बब्बर और विंदू दारा सिंह भी राजकुमार कोहली की प्रार्थना सभा में शामिल हैं।
राजकुमार के जाने से टूट गए बेटे अरमान
बता दें कि राजकुमार के निधन से हर कोई बेहद दुखी है। उनके बेटे अरमान कोहली को इससे बड़ा झटका लगा है, पिता के जाने से वो टूट गए हैं। जानकारी के मुताबिक, राजकुमार नहाने के लिए बाथरूम में गए थे और जब बहुत देर तक बाहर नहीं आए, तो उनके बेटे को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो उनके पिता जमीन पर थे। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके जाने से हर कोई बेहद दुखी है और शोक जाहिर कर रहा है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines