Sunny Deol Ameesha Patel Gadar 2: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) और अमीशा पटेल (Ameesha Patel) के फैंस लंबे समय से उनकी फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो आज (11 अगस्त) खत्म हो जाएगा। फिल्म आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक बार फिर ‘तारा सिंह’, ‘सकीना मैडम’ और ‘जीते’ 22 साल बाद साथ नजर आएंगे, जिनको लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं, लेकिन इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्र होने वाले फैंस ये नहीं जानते कि इस फिल्म का पहला भाग सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है।
जी हां… साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर’ (Gadar) में जो कहानी दिखाई गई है वो सच्चे किरदारों पर आधारित है। फिल्म में दिखाए गए ‘तारा सिंह’ का असल जिंदगी में नाम ‘बूटा सिंह’ (Boota Singh) है। हालांकि, फिल्म की काहनी में तारा सिंह अपनी सकीना मैडम को पाकिस्तान से हिंदुस्तान ले आता है, लेकिन बूटा सिंह नहीं।
Gadar 2 Sunny Deol-Ameesha Patel
यह भी पढ़ें: OMG 2 Review: सेक्स एजुकेशन देते नजर आए Akshay Kumar, मैसेज देने में सफल हुई फिल्म! पढ़े रिव्यू
कौन हैं ‘गदर’ के Boota Singh?
बूटा सिंह ब्रिटिश सेना में भारत की और से लड़ा करते थे। बताया जाता है कि जब बर्मा में जंग छिड़ी थी तब बूटा सिंह भी उसका हिस्सा रहे थे। बूटा सिंह पंजाब के रहने वाले थे। उनकी लव स्टोरी की शुरुआत भी साल 1947 में भारत-पाकिस्तान के विभाजन से ही शुरू हुआ था। इसी दौरान बूटा सिंह को ‘जैनब’ (Zainab) मिली थीं।
Boota Singh-Zainab
कैसे हुई थी दोनों के प्यार की शुरुआत?
रिपोट्स की माने तो ‘गदर’ में दिखाई गई ‘सकीना मैडम’ की तरह ही जैनब का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और बूटा सिंह ने उनको ‘तारा सिंह’ की ही तरह बचाया था, जिसके बाद दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई और दोनों ने शादी कर ली। शादी के दोनों की दो बेटियां होती हैं, लेकिन यहां बूटा सिंह की लव स्टोरी तारा सिंह की लव स्टोरी से बहुत अलग मोड़ ले लेती है।
Gadar में सकीना ने नहीं छोड़ा था तारा सिंह का साथ
फिल्म के मुताबिक, जब सकीना पाकिस्तान जाती है तब वो एक पल के लिए भी अपने पति तारा सिंह और बेटे जीते को भूल नहीं पाती, लेकिन असल जिंदगी में जब जैनब पाकिस्तान गई तो उसने वहां जाकर अपने पति बूटा सिंह को पहचाने से इंकार कर दिया था। साथ ही अपनी बेटियों से भी मुंह मोड़ लिया था।
जैनब ने पाकिस्तान में दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद बूटा सिंह अपनी बेटियों को लेकर वापस भारत आने के लिए निकल पड़े, लेकिन बीच रास्ते में उन्होंने जैनब से दूर होने के दुख में पाकिस्तान के शाहदरा में चलती ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी, यानी असल जिंदगी में ये लव स्टोरी अधूरी ही रह गई थी।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
5 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
7 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
8 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
10 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
10 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
11 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines