Gadar 2 OTT Release: बॉलीवुड सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patle) स्टारर ‘गदर 2’ (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म शुक्रवार, 11 अगस्त को रिलीज हुई, जिसके बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 439 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, अब फिल्म 500 करोड़ के कलेक्शन की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रही है। हालांकि, वर्ल्ड वाइल्ड फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। सनी देओल की फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
इस फिल्म ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘पठान’ (Pathaan) से लेकर कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म ‘केजीएफ 2’ (KGF 2) के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ते हुए तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। ऐसे में अब फैंस के दिलों सवाल उठ रहा है कि ये फिल्म ओटीटी प्लेफॉर्म पर कभी रिलीज होने वाली है।
Gadar 2 की ओटीटी रिलीज पर निर्देशक का अपडेट
फैंस के इस सवाल का जवाब फिल्म के निर्माता अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने एक बड़ा अपडेट दिया है। हाल में ‘गदर 2’ (Gadar 2) से बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाने वाले निर्देशक अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने हाल में फिल्म की डिजिटल रिलीज के बारे में बड़ा अपडेट साझा किया है। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म की OTT रिलीज के लिए फैंस को अभी कई महीनों का इंतजार करना होगा।
फिल्म की OTT रिलीज के लिए फैंस को करना होगा इंतजार
‘गदर 2’ (Gadar 2) के निर्देशक अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि ‘फैंस को अभी ‘गदर 2’ ओटीटी पर देखने को नहीं मिलेगी, क्योंकि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में लगीही है। हालांकि, 6 से 8 महीने के बाद इसकी ओटीटी स्ट्रीमिंग शुरू होगी। तब तक बहुत सारे लोग फिल्म को सिनेमाघरों में देख चुके होंगे। हम दर्शकों को उत्साहित करने में कामयाब रहे हैं और ये फिल्म के लिए सबसे बड़ी सफलता है’।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines