बॉर्डर 2 में सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और सुदेश बेरी कैमियो करते हुए नजर आएंगे. दरअसल फिल्म में इन तीनों के जवानी के समय का सीन दिखाया जाएगा, जिसकी शूटिंग इन्होंने खत्म कर ली है. आपको बता दें कि 12 जनवरी को जब सुनील शेट्टी बॉर्डर 2 के तीसरे गाने ‘जाते हुए लम्हों’ की लॉन्चिंग पर नजर आए. बेटे अहान के सामने ही सुनील शेट्टी भावुक हो गए और उनकी आखों में आंसू आ गया.
यह भी पढ़ें: यश की फिल्म TOXIC के टीजर पर कर्नाटक कमीशन में केस दर्ज, जानें पूरा मामला
सुनील शेट्टी ने बेटे अहान को दी थी नसीहत
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने बॉर्डर फिल्म के बारे में बताते हुए भावुक हो गए. उन्होंने कहा ‘बॉर्डर जैसी बड़ी फिल्म मिलना अपने आप में एक बडी बात है, ये फिल्म नहीं एक जिम्मेदारी है. आई थिंक अहान जब यह फिल्म कर रहा है था मैंने उसे उसी समय कहा था कि आप याद रखिएगा. देश आज ऊंचाइयां छू रहा है, तो देश के बच्चों के साहस के लिए भी जाना जाता है और हमारे अंदर यह साहस देश के ऑफिसर्स देते हैं, मैं इन्हें बहुत ज्यादा धन्यवाद करना चाहता हूं. मैं सिर्फ यही कहता हूं की जो भी करो दिल से करो’
सुनील शेट्टी ने निधि दत्ता की भी जमकर तारीफ की है उन्होंने कहा की निधि मेरी छोटी बेटी की तरह है. उन्होंने कहा इतनी बड़ी फिल्म को लिखना और उसमें अहान को लेना कोई आसान बात नहीं है. सुनील शेट्टा ने कार्यक्रम के अंत में मां शक्ति, शक्ति मां वाला बॉर्डर फिल्म का डायलॉग भी बोला है. आपको बता दें कि बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं. बार्डर 2 को अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित किया जा रहा है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है.
सुनील शेट्टी का वीडियो वायरल
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील शेट्टी को यह बोलते हुए सुना जा रहा है कि बॉर्डर 2 में जब मुझे मरने वाला सीन मिला था, तो मैं बहुत खुश हुआ था. लेकिन जब बॉर्डर 2 बनी तो मुझे ऐसा लगा अगर मैं बॉर्डर में नहीं मरा होता तो आज मैं फिर से बॉर्डर 2 काम कर रहा होता. मुझे यूनिफॉर्म को पहनने का शौक है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines