पहलगाम टेरेरिस्ट अटैक के बाद बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भारतीय नागरिकों से खास अपील करते हुए उन्हें अगली छुट्टियां कश्मीर में बिताने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आतंकवादियों को संदेश मिलेगा कि हम भारतीय उनसे डरने वाले नहीं हैं। सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि ‘कश्मीर हमारा था और हमारा ही रहेगा।’ उन्होंने इंडियन्स के बीच एकता का आह्वान करते हुए डर और नफरत के जाल में नहीं फंसने के लिए कहा है।
हमें एकजुट रहने की जरूरत
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2025 समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में पहलगाम आतंकवादी हमले पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा करना है। सर्वशक्तिमान सब देख रहे हैं और जवाब देंगे। फिलहाल हमें एकजुट रहने की जरूरत है। जो लोग डर और नफरत फैला रहे हैं, हमें उन लोगों के जाल में नहीं फंसना चाहिए।’
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack के बीच आमिर खान ने छोड़ी ‘अंदाज अपना अपना’ की स्क्रीनिंग, बताई वजह
अगली छुट्टियां कश्मीर में हो
सुनील शेट्टी आगे कहते हैं, ‘कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा। इसलिए नेता, सेना और हर कोई इस कोशिश में लगा हुआ है। इंडियन्स होने के नाते हमें अगली छुट्टियां कश्मीर में मनाने की प्लानिंग करनी चाहिए।’ एक्टर ने आगे कहा, ‘हमें भारतीय नागरिक होने के नाते ये फैसला करना है कि आज से हमारी जो अगली छुट्टी होगी, वो कश्मीर में ही होगी और कहीं नहीं होगी। उनको ये दिखाना होगा कि हम डरने वाले नहीं हैं। वाकई में डर है भी नहीं।’
मैं कश्मीर जाने के लिए तैयार हूं।
सुनील शेट्टी ने आगे बताया कि उन्होंने अधिकारियों से फोन पर बात की है। अगर उन्हें यात्रा करने के लिए कहा जाता है तो वह कश्मीर जाने के लिए तैयार हैं। एक्टर ने कहा कि ‘मैंने अधिकारियों से बात की है कि अगर टूरिस्ट की खासियत से या फिर एक्टर होने के नाते हमें कश्मीर में शूटिंग करने या घूमने जाना होगा तो हम जरूर जाएंगे।’ गौरतलब है कि पहलगाम में निर्दोषों पर हमले के बाद से लोगों में कश्मीर जाने को लेकर डर का माहौल है।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
20 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines