हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर खुद की जान लेना चाहती थी पंजाबी सिंगर, 2 साल बाद किया खुलासा

Sunanda Sharma Reacts on Fraud Case With Her: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने जिस प्रोड्यूसर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब सुनंदा ने सोशल मीडिया पर फिर से रिएक्ट किया है।

विज्ञापन
Sunanda Sharma

Sunanda Sharma Reacts on Fraud Case With Her: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी ढालिवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिंकी ने उनकी मेहनत की कमाई को गलत तरीके से अपने पास रखा और मानसिक उत्पीड़न किया। इस मामले को लेकर ढालिवाल को गिरफ्तार भी किया गया है। सुनंदा ने अब इस आरोप के पीछे की वजह बताते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

सुनंदा ने किया भावुक पोस्ट 

सुनंदा शर्मा ने अपने पोस्ट में साफ किया कि उनका ये मामला सिर्फ पैसे का नहीं, बल्कि मानसिक उत्पीड़न का है। उन्होंने इसे मिडल क्लास आर्टिस्ट के लिए एक बड़ा मुद्दा बताया, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन ऐसे ‘क्रोकोडाइल्स’ के जाल में फंस जाते हैं जो उनकी मेहनत से अपना घर बनाते हैं। सुनंदा ने लिखा, ‘ये मामला सिर्फ पैसे का नहीं है, ये उस मानसिक उत्पीड़न का है जिसका मैंने सामना किया। ये उन सभी आर्टिस्ट्स का मामला है जो मिडल क्लास फैमिली से आते हैं और अपने करियर को संवारने के सपने देखते हैं, लेकिन फिर क्रोकोडाइल्स के जाल में फंस जाते हैं।’

सुनंदा शर्मा की मानसिक स्थिति 

सुनंदा ने ये भी कहा कि इस मानसिक उत्पीड़न के कारण वो बहुत परेशान हो गई थीं। उन्होंने अपने कमरे में अकेले कई दिन रोने की बात शेयर की और यहां तक कि आत्महत्या करने के ख्याल भी आए। हालांकि, उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और हर हाल में मुस्कुराने की कोशिश की। उन्होंने लिखा कि ‘मैं जानती थी कि अगर मैंने लोगों के सामने रोया, तो मैं किसी और क्रोकोडाइल के जाल में फंस जाऊंगी’

विज्ञापन

संगीतकारों को आवाज उठाने की अपील

सुनंदा ने अपनी पोस्ट में दूसरे आर्टिस्ट्स से भी अपील की है कि जो भी इस तरह के शोषण का शिकार हुए हैं, वो अपनी आवाज उठाएं। साथ ही, उन्होंने सरकार से अपनी मेहनत की कमाई दिलवाने की अपील की है। सुनंदा ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मैं दो साल से कह रही थी कि भगवान के लिए ये सब मत करो। मैं सरकार से अपील करती हूं कि मेरी मेहनत की कमाई मुझे दिलवाने में मदद करें।’

पिंकी ढालिवाल पर गंभीर आरोप

सुनंदा शर्मा ने अपनी शिकायत में ये भी कहा कि मैड फॉर म्यूजिक और अमर ऑडियो जैसी कंपनियों के मालिक पिंकी ढालिवाल ने उन्हें प्रदर्शन के लिए मजबूर किया लेकिन उन्हें पैसे नहीं दिए। उनका आरोप है कि उनके 250 करोड़ से ज्यादा के कमाए हुए पैसे को ढालिवाल ने गलत तरीके से रोक लिया और उनका भुगतान नहीं किया।

विज्ञापन

सुनंदा शर्मा ने की न्याय की उम्मीद

सुनंदा ने कहा कि पिंकी ढालिवाल ने उनके पैसे को अपनी निजी संपत्ति बनाने के लिए गलत तरीके से इस्तेमाल किया। जब भी सुनंदा ने अपनी कमाई की मांग की, तो पिंकी ने उन्हें डराया-धमकाया और उनके करियर को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इस मुद्दे पर अब पुलिस कार्रवाई भी की गई है, लेकिन सुनंदा का कहना है कि वो सिर्फ अपनी आवाज नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं और कलाकारों की आवाज बनना चाहती हैं, जो कभी अपने अधिकारों के लिए नहीं लड़ पाईं।

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan Health Update: वॉर 2 की शूटिंग के दौरान घायल हुए ऋतिक, क्या अब रिलीज डेट में होगी देरी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola