The Traitors: करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ के फिनाले एपिसोड में बस एक ही दिन बाकी है। 7 कंटेस्टेंट्स में से कोई एक ही शो में बाजी मरेगा। फिलहाल, अपूर्वा मखीजा, उर्फी जावेद, जैस्मिन भसीन, सुधांशु पांडे, निकिता लुथर, पूरव झा और हर्ष गुजराल इस शो में बने हुए हैं। अब अपूर्वा मखीजा या हर्ष गुजराल में से किसी एक का सफर खत्म होने वाला है। हालांकि, हैरानी तो इस बात की है कि इन सब लोगों के बीच सुधांशु पांडे कैसे फिनाले तक आ गए? उन्होंने पूरे शो में कुछ भी नहीं किया है। सुधांशु पांडे का गेम सबसे ठंडा है।
सुधांशु पांडे का गेम हिट या फ्लॉप?
सुधांशु पांडे 9 एपिसोड्स में सिर्फ लोगों को अपनी परफॉरमेंस से निराश करते हुए ही नजर आए हैं। उन्होंने ना तो कभी किसी ट्रेटर को पकड़ा और ना ही कभी किसी टास्क में कोई खास कमाल किया। सुधांशु पांडे इस शो में बीएस भीड़ का हिस्सा बनकर रह गए। इसके बावजूद वो फिनाले तक पहुंचे गए हैं। उन्होंने कोई तो ऐसी स्ट्रेटेजी लगाई होगी कि शातिर प्लेयर्स बाहर हैं और वो अभी भी शो के अंदर हैं। उन्होंने क्या स्ट्रेटेजी लगाई है? चलिए जानते हैं।
सुधांशु पांडे की शो में क्या थी स्ट्रेटेजी?
आपको बता दें, भले ही देखने में ऐसा लग रहा है कि सुधांशु पांडे शो में कुछ भी नहीं कर आहे हैं, लेकिन हो सकता है कि ये उनकी चाल हो। दरअसल, वो शो में एक ट्रिक के साथ आगे बढे हैं। वो ना तो ट्रेटर्स के खिलाफ आवाज उठाते हैं और ना ही किसी पर आरोप लगाते हैं। ऐसा करके वो ना तो ट्रेटर्स को नाराज करते हैं और ना ही इनोसेंट प्लेयर्स की नजर में आते हैं। ऐसे में ना तो ट्रेटर्स उनका मर्डर करते हैं और ना ही इनोसेंट उन्हें टेबल ऑफ शक में ग्रिल करते हैं। सुधांशु पांडे अपनी इसी स्ट्रेटेजी के साथ आखिर तक पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर कोरियन एक्ट्रेस का निधन, कई दिन बाद खुला राज; मौत की वजह पर बना सवाल
ट्रेटर्स में ऐड़ा बनकर पेड़ा खा रहे थे सुधांशु?
सुधांशु पांडे ने पूरे शो में बैक फुट पर ही गेम खेला है। उन्होंने लोगों को अपने दो नाम तो दिए, ताकि कोई भी उन पर शक ना कर पाए। हालांकि, टेबल ऑफ शक में कभी भी उन दो नामों को लेकर लोगों को कन्विंस करने की कोशिश नहीं की। ये उनका गेम प्लान ही था कि उन्होंने ट्रेटर्स और इनोसेंट सबका ही भरोसा कमा लिया। सुधांशु पांडे करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ में ऐड़ा बनकर पेड़ा खाते रहे। उनकी ये स्कीम उनके काम आ गई।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines