रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ (Anupamaa) पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में मेकर्स आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आते हैं, जिससे शो की टीआरपी टॉप पर रहती है लेकिन इस बार शो टीआरपी के लिए नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में आ गया है। अनुपमा’ में वनराज शाह का किरदार निभा रहे सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने मकर्स को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।
स्क्रीन टाइम पर खुलकर की बात
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुधांशु पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि शो में उन्हें काफी कम स्क्रीन टाइम दिया जा रहा है। सुधांशु ने कहा, अनुपमा में मेकर्स शो में वनराज के कैरेक्टर को उतना स्क्रीन टाइम नहीं दे रहे हैं। हालांकि अनुपमा, अनुज और बाकी कैरेक्टर्स को ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया जा रहा है। टीवी शो अनुपमा की कहानी रुपाली गांगुली के किरदार पर बेस्ड है। शो की मेन लीड वही हैं लेकिन शो में हर किरदार का अपना महत्व है।’
यह भी पढ़ें: TBMAUJ Cast Fees: शाहिद कपूर से कृति सेनन तक, जानें किसकी झोली में आई कितनी रकम?
मेकर्स को लेकर उठाए कई सवाल
सुधांशु पांडे ने आगे कहा, ‘मैं एक एक्टर हूं और इस नाते मैं बहुत धैर्यवान और सुरक्षित हूं। मुझे पता है कि मेकर्स शो में किसी एक कैरेक्टर पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सकते हैं, क्योंकि ये डेली सोप है। अगर शो में एक या दो कैरेक्टर पर ही ध्यान दिया तो शो काफी ज्यादा बोरिंग हो जाएगा।’
उन्होंने आगे कहा, ‘शो की कहानी बेशक अनुपमा पर बेस्ड है लेकिन अगर बाकी अन्य कैरेक्टर ना हो तो शो नहीं चल सकेगा। इसलिए मेकर्स को शो में बाकी कैरेक्टर्स का नजरिया भी दिखाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर कई बार एक्टर्स शो को बीच में छोड़कर चले जाते हैं।’ सुधांशु ने आगे कहा कि वह बिल्कुल असुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। वह ऐसी जगह काम करना पसंद नहीं करते हैं जहां उन्हें असुरक्षित महसूस हो।
शो में आ चुका है पांच साल का लीप
गौरतलब है कि सीरियल अनुपमा में सुधांशु पांडे वनराज का रोल प्ले कर रहे हैं। शो की शुरुआत में उन्हें अनुपमा के पति के रूप में दिखाया गया। हालांकि शो के साथ उनका कैरेक्टर आगे बढ़ता रहा लेकिन अब अनुपमा में पांच साल का लीप आ गया है। इस बीच सुधांशु पांडे को कम स्क्रीन टाइम मिलने का अफसोस है, जिसे लेकर एक्टर ने अपने विचार शेयर किए हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
37 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines