Stree 2, Rajkummar Rao, Shraddha Kapoor: इस वक्त श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। लोगों को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ को रिलीज डेट से एक दिन पहले ही रिलीज किया जा रहा है। इस बीच अब इस फिल्म पर आरोप है कि इसके पोस्टर को कॉपी किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
‘स्त्री 2’ को लेकर उठे सवाल
दरअसल, इस वक्त रेडिट पर चर्चा हो रही है कि अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ के पोस्ट को टीवी की सीरीज से कॉपी किया गया है। रेडिट पर एक यूजर ने अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ का पोस्टर शेयर किया और लिखा कि वो जरा भी नहीं हिचकिचाए। इस पोस्ट में यूजर ने Stranger Things के दूसरे सीजन के पोस्टर को शेयर करते हुए ये सवाल उठाया है। बस फिर क्या था… इंटरनेट पर तो हंगामा होना ही था।
Stranger Things के पोस्टर जैसा है फिल्म का पोस्टर
एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि मेरे Stranger Things का पोस्टर कॉपी कर लिया। दूसरे यूजर ने कहा कि ये भगवान ये बहुत अजीब है। तीसरे यूजर ने कहा कि हे भगवान ये सब क्या चल रहा है। एक और यूजर ने लिखा कि ये भी कॉपी कर लिया। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि 19 जुलाई को अपकमिंग फिल्म से एक पोस्टर जारी किया गया था, जो बिल्कुल Stranger Things के जैसा लग रहा है। Stranger Things और फिल्म ‘स्त्री 2’ के पोस्टर को लेकर अब इंटरनेट पर खूब बातें हो रही हैं।
They didn't even hesitate
byu/Inevitable_Feature95 inBollyBlindsNGossip
क्या है Stranger Things?
स्ट्रेंजर थिंग्स की बात करें तो ये अमेरिकी वैज्ञानिक कल्पना पर आधारित एक डरावनी रहस्यमयी टेलीविजन सीरीज है। इस सीरीज के निर्माता डफर ब्रदर्स हैं। मंकी मैसेकर प्रोडक्शंस और 21 लैप्स एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित पहले सीजन को 15 जुलाई 2016 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इतना ही नहीं बल्कि इस सीरीज का दूसरा और तीसरा सीजन अक्टूबर 2017 और जुलाई 2019 में रिलीज किया गया था और अगर चौथे सीजन की बात करें तो वो मई और जुलाई 2022 में दो भागों में रिलीज हुआ था।
Stree 2
यह भी पढ़ें- Salman Khan संग काम करना चाहता है Bigg Boss का ये कंटेस्टेंट, कहा- शो करने से बहुत काम…
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
7 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
8 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
9 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
10 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines