Stree 2 Creates History: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘स्त्री 2‘ का जलवा अभी भी कायम है। 5 हफ्ते बाद भी ये फिल्म थिएटर में लगी हुई है और शानदार कलेक्शन कर रही है। इस कॉमेडी हॉरर फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिला है वो तो बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन अब इस फिल्म ने जो इतिहास रचा है वो तो आपको पता ही होना चाहिए। श्रद्धा और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की ये फिल्म अब हिंदुस्तान की सबसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म बन चुकी है।
‘स्त्री 2’ ने हासिल की नई कामयाबी
इस बात का सबूत अब खुद श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिया है। इस पोस्टर पर लिखा है- ‘इंडियन बॉक्स ऑफिस की नंबर 1 हिंदी फिल्म ऑफ ऑल टाइम!’ साथ ही इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है, ‘वो स्त्री है और उसने आखिर कर दिखाया… हिंदुस्तान की सबसे सर्वश्रेष्ठ No.1 हिंदी फिल्म ऑफ ऑल टाइम!!! ये इतिहास हमारे साथ रचने के लिए सब फैंस को बहुत-बहुत धन्यवाद… ‘स्त्री 2′ अभी भी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है… थिएटर आओ, कुछ और नए रिकॉर्ड्स रचते हैं! अभी अपनी टिकट्स बुक कर लो।’
स्त्री 2 ने जवान को पछाड़ा
फिल्म ‘स्त्री 2’ ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) (हिंदी भाषा) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘स्त्री 2’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 586 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। अब इस फिल्म को 600 करोड़ क्लब में शामिल होना है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जवान’ का इंडिया में सभी भाषाओं में नेट कलेक्शन करीब 640.25 करोड़ है।
यह भी पढ़ें: DIL-LUMINATI India Tour से पहले Diljit Dosanjh का पुराना वीडियो वायरल, स्टेज पर उड़े थे इज्जत के चीथड़े
कितनी थी जवान की कमाई?
वहीं, ‘जवान’ ने सिर्फ हिंदी में भारत में 582.31 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब श्रद्धा ने शाहरुख खान को भी मात दी है। इस खुशी के मौके पर फैंस एक्ट्रेस और इस फिल्म की टीम को बधाई दे रहे हैं। बता दें, ‘स्त्री 2’ का क्रेज फैंस पर अभी भी चढ़ा हुआ है। फिल्म के गानों से लेकर कहानी तक फैंस को सब कुछ पसंद आ रहा है। यही कारण है कि अभी भी ये फिल्म थिएटर में अच्छा परफॉर्म कर रही है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines