Stranger Things Season 5 Review: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था. ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है. फैंस को इसका 3 सालों से इंतजार था. मेकर्स ने लोगों के इस इंतजार को खत्म करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है. शैतानी ताकत वैक्ना का सामने करने के लिए इलेवन एंड टीम एक बार फिर से पूरी तरह से तैयार है. ये सीरीज रिलीज होते ही ओटीटी पर छा गई है. ऐसे में चलिए बताते हैं एक्स पर लोगों ने इस पर क्या रिएक्शन दिया है.
यह भी पढ़ें: ‘घोड़े को लात मारकर…’, ऋषिकेश में डर के मारे आरती ‘हे गंगा मैया’ गाने लगे थे अमिताभ बच्चन, सुनाया दिलचस्प किस्सा
‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ वॉल्यूम 1 को लेकर एक्स पर क्या बोली पब्लिक?
‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ वॉल्यूम 1 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है. इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिला है. इस सीरीज को आज यानी कि 27 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है, जिन्हें इसका बेसब्री से इंतजार था उन लोगों ने इसे देख भी लिया और उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं है. कइयों ने बताया कि इसे फिर से देखकर उनकी आंखों से आंसू आ गए तो कइयों ने सीरीज के किरदारों की तारीफ की. इसमें कुछ किरदार ऐसे हैं, जो काफी अट्रेक्टिव है.
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान संग काम कर बनी ‘मोहब्बतें’ गर्ल, फिर फिल्मों से बनाई दूरी; आज Orry की मैनेजर है ये एक्ट्रेस
अब अगर सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ के वॉल्यूम 1 पर लोगों के रिएक्शन को लेकर बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘अभी इसका पहला एपिसोड द क्राउल खत्म किया है. अगर सच कहूं तो मजा ही आ गया.’ दूसरे ने लिखा, ‘होली सिट, स्ट्रेंजर थिंग्स 5 का चौथा एपिसोड देखा. वेब सीरीज वर्ल्ड में इससे बेहतरीन कुछ नहीं.’ इतना ही नहीं, लोग मैक्स की वापसी पर भी काफी खुश दिखे. कई यूजर्स ने तो पहले ही इस सीरीज को हिट बता दिया और कहा कि इससे बेहतर कुछ नहीं.
देखें ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ का एक्स रिव्यू
‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ की कहानी, एपिसोड और फाइनल वर्डिक्ट
कुल मिलाकर ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ की कहानी बाकी सीजन की तरह ही धूम मचाने वाले है. इसके पहले वॉल्यूम ने ही फैंस का दिल जीत लिया है. ये एक सुपरनेचुरल थ्रिलर सीरीज, जिसने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है. सीरीज में कई जगह रोमांचक सीन हैं, जो आपका दिल आसानी से जीत लेंगे. वहीं, अगर ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ के पहले वॉल्यूम के एपिसोड की बात की जाए तो इसके चार एपिसोड हैं, जिनके हर एपिसोड की अवधि एक घंटे या उससे ज्यादा है. इसके साथ ही इस सीरीज के बाकी दो वॉल्यूम को भी जल्द ही स्ट्रीम किया जाएगा. इसके आधार पर दूसरे भाग में तीन एपिसोड और फाइनल वॉल्यूम में एक एपिसोड होगा.
यह भी पढ़ें: Dharmendra के निधन के 3 दिन बाद Hema Malini ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोलीं ड्रीम गर्ल
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
7 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
8 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
9 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
10 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines