स्टैंड-अप कॉमेडियंस इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। एक के बाद एक आर्टिस्ट्स लोगों के निशाने पर आ रहे हैं। किसी के खिलाफ केस चल रहे हैं, तो किसी का विरोध खुद जनता कर रही है। रणवीर अल्लाहबादिया ने जब से समय रैना के शो पर पेरेंट्स को लेकर भद्दा सवाल किया था, तभी से स्टैंड-अप कॉमेडियंस सभी के निशाने पर हैं। कुणाल कामरा भी एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर बुरी तरह फंस चुके हैं। इसी बीच अब स्वाति सचदेवा भी सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।
स्वाति सचदेवा पर लगा मां को लेकर भद्दी टिप्पणी करने का आरोप
स्टैंड-अप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा ने अपने हालिया शो में मां को लेकर वल्गर जोक कर दिए और अब सभी लोग उनपर भड़के हुए हैं। स्वाति ने मां को लेकर जो कुछ कहा है, उसके बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर विरोध किया जा रहा है। आपको बता दें, स्वाति सचदेवा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अपनी मां और वाइब्रेटर को लेकर भद्दे मजाक किए हैं।
स्वाति सचदेवा के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध
अब परिवार और मां-बाप को लेकर बढ़ती अश्लीलता पर लोगों ने आपत्ति जताई है। इस वीडियो में तो उनकी ऑडियंस हंसते हुए नजर आ रही है, लेकिन समाज को स्वाति सचदेवा का स्टैंड-अप फूहड़ लग रहा है। वाइब्रेटर पकड़े जाने पर उन्होंने मां और अपनी कन्वर्सेशन सुनाई तो लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। अब उन्हें इंटरनेट पर भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अब उन पर आरोप लगा है कि वो समाज, परिवार और रिश्तों पर फूहड़ और अपमानजनक जोक्स बनाकर अश्लीलता और बेहूदा कंटेंट के जरिए सस्ती लोकप्रियता बटोरने की कोशिश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: 25 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी ‘कन्नप्पा’, फिल्म में देरी की वजह क्या?
एक जोक से सब हुए स्वाति सचदेवा के खिलाफ
साथ ही वो कॉमेडी के नाम पर सभ्यता और भारतीय संस्कारों का मजाक उड़ा रही हैं। अब स्टेज पर अपनी ही मां को लेकर गंदे जोके करने की वजह से रातों-रात चर्चा में आ गई हैं। आपको बता दें, खुद को बाइसेक्शुअल कहने पर भी स्वाति सचदेवा को घेरा जा रहा है। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब स्वाति ने इस तरह का स्टैंड अप परफॉरमेंस दिया हो। वो अपने विटी ह्यूमर और डबल मीनिंग जोक्स के जरिए पहले भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। उनकी रील्स भी इंस्टाग्राम पर वायरल होती रहती हैं और यूट्यूब पर भी उनके वीडियो को खूब व्यूज मिलते हैं।
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
42 mins agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 hr agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 hr agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
21 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines