आरआरआर और बाहुबली जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने भारतीय सेना की बहादुरी की तारीफ की और लोगों से अपील की कि वे सेना की किसी भी गतिविधि का वीडियो न बनाएं और न ही सोशल मीडिया पर शेयर करें, क्योंकि इससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
राजामौली ने भारतीय सेना को किया सलाम
गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक पाकिस्तान के हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई को लेकर राजामौली ने सेना की तारीफ की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “हमारे बहादुर सैनिकों को सलाम, जो आतंकवाद से देश की रक्षा कर रहे हैं। उनकी बहादुरी से हमें प्रेरणा मिलती है कि हम सब मिलकर देश में शांति और एकता लाएं। जय हिंद!”
इसके बाद उन्होंने रक्षा मंत्रालय की सलाह को दोहराते हुए कहा, “अगर आपको सेना की कोई गतिविधि दिखे, तो उसकी फोटो या वीडियो न लें। इसे शेयर न करें, क्योंकि इससे आप दुश्मन की मदद कर सकते हैं। बिना पुष्टि की खबरें या दावे शेयर न करें। इससे सिर्फ अफवाहें फैलेंगी, जो दुश्मन चाहता है। शांत रहें, सतर्क रहें और सकारात्मक सोचें। जीत हमारी होगी।”
रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा है
जानकारी के लिए बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर लिखा है,”सभी टीवी चैनल, डिजिटल प्लेटफॉर्म और लोग यह ध्यान रखें कि सेना की किसी भी गतिविधि या ऑपरेशन की लाइव रिपोर्टिंग या तुरंत रिपोर्ट करने से बचें। ऐसी जानकारी सार्वजनिक करने से ऑपरेशन पर असर पड़ सकता है और जान को खतरा हो सकता है।”
मंत्रालय ने आगे कहा,”पहले भी कारगिल युद्ध, 26/11 और कंधार अपहरण जैसे मामलों में समय से पहले रिपोर्टिंग से नुकसान हुआ है। नियमों के मुताबिक, ऐसे समय में सिर्फ अधिकारी ही जानकारी दे सकते हैं। सभी से आग्रह है कि वो सावधानी बरतें और जिम्मेदारी के साथ रिपोर्टिंग करें, ताकि सही जानकारी लोगों तक पहुंचे।”
ये भी पढ़ें- कमल हासन ने टाला ‘ठग लाइफ’ का ऑडियो लॉन्च, बोले- ‘कला इंतजार कर सकती है…’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 min agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines