Mahesh Babu Look From Varanasi: एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. इस फिल्म के रिलीज होने का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है. जी हां, फिल्म से प्रियंका चोपड़ा के लुक के बाद अब महेश बाबू का लुक भी आ गया है. हर कोई महेश बाबू के लुक की जमकर तारीफ कर रहा है.
फिल्म ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का लुक
एसएस राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का लुक शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए राजामौली ने इसके कैप्शन में लिखा है कि महेश बाबू फिल्म ‘वाराणसी’ में ‘रुद्र’ के किरदार में नजर आएंगे. इस पोस्टर की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि महेश बाबू एक बड़े से बैल पर बैठे हैं और एक्शन मोड़ में गुस्से में नजर आ रहे हैं.
यूजर ने की तारीफ
महेश के हाथ में त्रिशूल नजर आ रहा है और उनका एक्शन मोड़ हर किसी को बेहद इम्प्रेस कर रहा है. महेश के लुक को देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि जय बाबू, दूसरे यूजर ने कहा कि फिर से एक और गर्व का पल. एक अन्य यूजर ने कहा कि जय बाबू.
प्रियंका और महेश का लुक वायरल
इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि महेश का लुक बेहद कमाल का है. एक अन्य ने लिखा कि प्रियंका और महेश कमाल करने वाले हैं. एक ने कहा कि ये फिल्म धमाका करेगी. इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स ने फिल्म और महेश की तारीफ की है. हर कोई महेश के लुक से बेहद इम्प्रेस नजर आ रहा है.
फिल्म का टीजर वीडियो
इतना ही नहीं बल्कि आज फिल्म का टीजर वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें फिल्म की झलक देखने को मिल रही है. इस फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म की रिलीज डेट कब सामने आती है?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में एंट्री से लेकर आज तक, किस कंटेस्टेंट के कितने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines