हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

India और Bharat विवाद के बीच राजामौली की नई मूवी का टीजर लॉन्च, थीम लाइफ ऑफ दादा साहब फाल्के

विज्ञापन
SS Rajamouli announces new biopic on Made in India

SS Rajamouli New Movie: आज सुबह फिल्म निर्माता एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को बड़ी गुडन्यूज दी है। इस जानकारी से सभी हैरान भी हैं और बेहद खुश भी। फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली ने आज ऐलान किया है कि वो ‘भारतीय सिनेमा पर बायोपिक’ बनाने वाले हैं, जिसका टीजर भी जारी कर दिया गया है।

इस फिल्म में राजामौली दादा साहब फाल्के की जिंदगी की कहानी दिखाने वाले हैं। ये तो सभी जानते हैं कि एसएस राजामौली की फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित होती है। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

यह भी पढ़ें- अब नहीं होगी कन्या भ्रूण हत्या, नया नियम लाएगा बदलाव… महिला आरक्षण बिल पर पढ़ें Kangana Ranaut के बेबाक बोल

विज्ञापन

एसएस राजामौली ने पोस्ट कर दी जानकारी

बता दें कि मंगलवार को फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि जब मैंने पहली बार कहानी सुनी तो इसने मुझे भावनात्मक रूप से इतना प्रभावित किया, जितना किसी और चीज ने पहले नहीं किया।

मेड इन इंडिया

एक बायोपिक बनाना अपने आप में कठिन है, लेकिन भारतीय सिनेमा के पिता के बारे में कल्पना करना मुश्किल भी और अधिक चुनौतीपूर्ण भी है। हमारे लड़के इसके लिए तैयार हैं और बेहद गर्व के साथ मेड इन इंडिया (MADE IN INDIA) पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स दे रहे अपना रिएक्शन

एसएस राजामौली के इस ऐलान से सभी बेहद खुश हैं। हालांकि इंडिया वर्सेज भारत विवाद के बीच MADE IN INDIA की घोषणा से कुछ लोग हैरान भी है। वहीं, अब इस पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि मास्टरपीस का इंतजार। दूसरे यूजर ने लिखा कि भारतीय सिनेमा का गौरव, मेड इन इंडिया का सिनेमा बना रहा है। इस तरह के कमेंट्स यूजर कर रहे हैं। साथ ही फैंस में इसको लेकर एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

फैंस को राजामौली की फिल्म का बेसब्री से इंतजार

बता दें कि एसएस राजामौली के पास अभी कई प्रोडेक्ट्स हैं। इस बीच उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट का भी ऐलान किया है। फैंस को राजामौली की हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब ये देखने वाली बात होगी कि राजामौली पहले किस फिल्म को लेकर आते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola