Bollywood News: पेंड़ेमिक के बाद से हिंदी फिल्म थियेटर व्यवसाय के बारे में बहुत चिंता थी। खासकर ऐसे समय में जब हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही थीं।
ऐसे में तीन प्रमुख कलाकारों ने पहली तिमाही में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। सुप्रसिद्ध वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स द्वारा प्रस्तुत पठान में शाहरुख खान ने अपनी सर्वकालिक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ इस साल जनवरी में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी।
बॉक्स ऑफिस पर छाए SRK, रानी और रणबीर
यह फिल्म बहुत जल्दी एक ग्लोबल फिनोमिना बन गई, क्योंकि दर्शक इसे इतनी जबरदस्त हिट बनाने के लिए बार-बार सिनेमाघरों में उमड़ पड़े वो अभूतपूर्व था। इस फिल्म ने दुनिया भर में 1050.30 करोड़ से अधिक की कुल कमाई की है।
पठान इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर- सिद्धार्थ आनंद
पठान फिल्म उन ‘बायकॉट कॉल्स’ को करारा जवाब था, जिसने बॉलीवुड को गहरा झटका दिया था, जिसके परिणामस्वरूप कई फिल्में बैक-टू-बैक असफल रहीं। सिद्धार्थ आनंद ने एक बार कहा था कि “मुझे खुशी है कि पठान इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर बन गई हैं।
कहा जाता है कि लोगों ने हमारा बहिष्कार किया था। मुझे बेहद खुशी है कि पठान ने उन सभी बातों को जबरदस्त जवाब दिया है और इस जवाब की गूंज इंडस्ट्री ने सुनी है। मुझे खुशी है कि हमने ऐसा काम किया जो खुद ही अपने बारे में बोल रहा है।”
तू झूठी मैं मक्कार ने भी किया शानदार प्रदर्शन
बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाले अगले प्रमुख अभिनेता थे, रणबीर कपूर। रणबीर ने एक रोमांटिक फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के साथ वापसी की। रोमांटिक फिल्म उनका होम टर्फ माना जाता है और उन्होंने फिर से इसे साबित किया है। नई पीढ़ी में “पोस्टर बॉय ऑफ रोमांस” के रूप में जाने जाने वाले रणबीर कपूर ने फिल्म में अपने प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। इस फिल्म ने भारत में 148 करोड़ और दुनिया भर में 222.47 करोड़ रुपयों की कमाई की है।
दर्शक सिनेमाघरों में कंटेंट फिल्म के लिए जरूर आएंगे
हिट फिल्म देने वाली तीसरी मुख्य अभिनेत्री हैं रानी मुखर्जी, जिनकी कंटेंट फिल्म मिसेस चटर्जी vs नॉर्वे रिलीज हुई है। स्लीपर हिट ऑफ द ईयर के रूप में इस फिल्म ने दुनिया भर में 34 करोड़ की कमाई की और रानी ने अकेले ही इस मिथक को तोड़ दिया कि कंटेंट फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कोई पूछ नहीं है। इस फिल्म की सफलता ने फिल्म निर्माताओं में इस विश्वास को फिर से जगाया है कि दर्शक सिनेमाघरों में कंटेंट फिल्म के लिए जरूर आएंगे।
रानी मुखर्जी ने किया जबरदस्त प्रदर्शन
बशर्ते यह प्रभावी और कुछ अलग हो और इसमें सभी का प्रदर्शन जानदार हो। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक व्याकुल मां की भूमिका निभाई है, जो अपने दो बच्चों से इसलिए बिछड़ जाती है, क्योंकि नॉर्वे सरकार को लगता है कि बच्चों को बड़ा होने के लिए अनुकूल और खुशहाल माहौल नहीं दिया जा रहा है। रानी मुखर्जी ने इसमें अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
मिसेस चटर्जी vs नॉर्वे एक अनूठी फिल्म- निखिल आडवाणी
मिसेस चटर्जी vs नॉर्वे फिल्म के निर्माता, एम्मे एंटरटेनमेंट के निखिल आडवाणी कहते हैं कि- यह रानी की थियेट्रिकल इक्विटी है, जिसने फिल्म की सफलता में सहायता की है। वे कहते हैं कि “मिसेस चटर्जी वीएस नॉर्वे एक अनूठी फिल्म है, जिस पर हम सभी को बेहद गर्व है।
रानी मुखर्जी को पुरानी और नई दोनों पीढ़ियों से प्यार और सराहना मिली है और उनके सच्चे प्रशंसक हैं, जो हमेशा उनकी स्क्रीन पर प्रेजेंस का आनंद लेते हैं। हम अपने दर्शकों के उत्साह की दाद देते हैं और साथ ही पूरी इंडस्ट्री को भी धन्यवाद देते हैं, जिसने हम पर इतना ढेर सारा प्यार बरसाया है।”
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
17 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
17 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
18 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
20 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
20 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
22 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
23 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
23 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines