Bareilly Ke Bazaar Song Release: साउथ फिल्म स्टार बेलमकोंडा साईं श्रीनिवास (Srinivas Bellamkonda) और नुसरत भरूचा (Nusrratt Bharuccha) की फिल्म छत्रपति बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।
इस बीच अब फिल्म का नया गाना ‘बरेली के बाजार’ (Bareilly Ke Bazaar) रिलीज हो गया है। फिल्म के इस मसाला सॉन्ग में नुसरत अपने डांस और अदाओं से फैंस के दिलों को जीत रही हैं। वहीं, इस गाने में नुसरत और श्रीनिवास की इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है।
ये भी पढ़ेंः Janhvi Kapoor Latest Photos: जाह्नवी कपूर ने ग्रीन ड्रेस में ढाया कहर, एक्ट्रेस की तस्वीरों पर दिल हारे फैंस
‘बरेली के बाजार’ गाना रिलीज
फिल्म ‘छत्रपति (Chatrapathi)’ के नए गाने ‘बरेली के बाजार (Bareilly Ke Bazaar Song)’ में नुसरत भरूचा अपने लटके झटकों से श्रीनिवास बेलमकोंडा को रिझाने की कोशिश कर रही हैं। सुनिधि चौहान और नकाश अज़ीज ने इस गाने को आवाज दी है।
फैंस जमकर दे रहे गाने पर रिएक्शन
वहीं, तनिष्क बाग्ची ने गाने को म्यूजिक और बोल मयूर पुरी ने लिखे हैं। वहीं, मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने फिल्म के इस नए गाने को कोरियोग्राफ किया है। वहीं, फैंस को ये गाना खूब पसंद आ रहा है और लोग जमकर इसपर अपना रिएक्शन भी दे रहें हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘छत्रपति’
फिल्म ‘छत्रपति’ के गाने ‘बरेली के बाजार’ एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- “सुनिधि और नकाश का एक और ब्लॉकबस्टर गाना”, वहीं, एक और अन्य यूजर ने लिखा कि- “गाने में नुसरत और श्रीनिवास की जोड़ी कमाल लग रही है।” बता दें कि वी. वी. विनायक द्वारा निर्देशित ये फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ेंः Alia Bhatt: क्यों पड़ रही आलिया भट्ट को थैरेपी की जरूरत ? इंटरव्यू में किया चौंकाने वाला खुलासा
साउथ के निर्माता-निर्देशकों ने तैयार की है फिल्म
इस फिल्म में श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा के अलावा भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की दिलचस्प बात ये है कि ये एक हिंदी फिल्म है, जिसे साउथ के ही निर्माता-निर्देशकों से तैयार किया है। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल या किसी और साउथ भाषा में रिलीज नहीं किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
26 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
2 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
2 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
3 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
4 hrs agoमुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
17 hrs agoकौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines