Squid Game Season 3: इन दिनों अगर ओटीटी पर किसी का जलवा है तो वो है सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’। ‘स्क्विड गेम’ का दूसरा सीजन साल 2024 के आखिर में रिलीज किया गया है। ऐसे में नए साल पर इसका क्रेज बना हुआ है। इसके साथ ही इसके तीसरे सीजन को लेकर भी अपडेट आ गया है। हालांकि, सवाल ये भी है कि इस सीरीज के दूसरे सीजन को आने में तीन साल लग गए, तो इतने कम टाइम में कैसे सीरीज का तीसरा सीजन आ रहा है? आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
नेटफ्लिक्स ने दी जानकारी
दरअसल, नए साल के खास मौके पर नेटफ्लिक्स ने ‘स्क्विड गेम’ के तीसरे सीजन पर अपडेट जारी किया। इसमें नेटफ्लिक्स की ओर से इस सीरीज के तीसरे सीजन के जल्दी आने का ऐलान किया गया। लोगों ने अभी तक दूसरा ही सीजन पूरा नहीं देखा है, ऐसे में इतनी जल्दी तीसरे सीजन का अपडेट थोड़ा अटपटा जरूर था, लेकिन जब लोगों ने सुना कि वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ का तीसरा सीजन 2025 में आएगा, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
2025 में स्क्विड गेम का सीजन 3
तीसरे सीजन का इतना जल्दी आना और नेटफ्लिक्स की ओर से इस पर अपडेट आना लोगों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ये गलती से हुआ और नेटफ्लिक्स ने भूल से ये अनाउंसमेंट कर दी। ऐसा इसलिए क्योंकि अब इस अनाउंसमेंट के आडे़ एक ट्विस्ट आ रहा है। दरअसल, नेटफ्लिक्स ने जो पोस्ट शेयर किया था, उसमें एक पोस्टर था, जिसे शेयर करते हुए जानकारी दी गई कि 2025 में स्क्विड गेम का सीजन 3 ओटीटी पर आ जाएगा।
कोरिया के यूट्यूब चैनल से डिलीट डिलीट हुआ वीडियो
इतना ही नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स ने पोस्ट को शेयर करते हुए कमेंट सेक्शन में ये भी लिखा कि अब हुआ ना हैप्पी न्यू ईयर, लेकिन शायद ये गलती से हुआ। बता दें कि इस पोस्टर के सामने आने के बाद नेटफ्लिक्स ने एक टीजर भी शेयर किया। इसमें भी यही बताया गया कि सीरीज का तीसरा सीजन 2025 में ही आएगा, लेकिन इस वीडियो को कोरिया के यूट्यूब चैनल से डिलीट कर दिया गया।
लोग हुए कंफ्यूज
अब वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के तीसरे सीजन को लेकर लोग कंफ्यूज हो गए हैं। फैंस और यूजर्स के बीच यही चर्चा हो रही है कि क्या नेटफ्लिक्स ने अनजाने में इसे शेयर किया या फिर सच में सीरीज का तीसरा सीजन 2025 में आएगा। हालांकि अब इसके लिए अगले अपडेट का इंतजार करना होगा। देखने वाली बात होगी कि क्या नेटफ्लिक्स की अनाउंसमेंट सही है या फिर तीसरा सीजन अभी नहीं आएगा।
यह भी पढ़ें- Paatal Lok Season 2 Teaser Review: हाथीराम चौधरी के कीड़े की कहानी पर क्या बोली पब्लिक?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines