Squid Game 3: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर कोरियन वेब सीरीज स्क्विड गेम का तीसरा सीजन 27 जून को स्ट्रीम किया गया था। इसके बाद से यह सीरीज टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। जिन लोगों ने इस सीरीज को देख लिया है, वह इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यही वजह है कि सिर्फ तीन दिन के अंदर 3 ने रिकॉर्ड क्रिएट कर दिया है। दुनियाभर में इस वेब सीरीज को 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। दिलचस्प बात ये है कि यह पूरा कारनामा रिलीज के सिर्फ तीन दिन के अंदर हुआ है। अगर आपने अभी तक स्क्विड गेम 3 नहीं देखी है तो हम इस सीरीज को देखने के तीन कारण बताएंगे।
पिछले दो सीजन का टूटा रिकॉर्ड
बता दें कि स्क्विड गेम का पहला सीजन साल 2021 में रिलीज हुआ था। वैरायटी के मुताबिक, वह नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बनी जिसने 28 दिन में 16.5 व्यूज हासिल किए थे। वहीं स्क्विड गेम सीजन 2 ने पहले हफ्ते में 68 मिलियन व्यूज हासिल किए थे। इन दोनों सीजन को पीछे छोड़ते हुए तीसरे सीजन ने सिर्फ तीन दिन के अंदर 60.1 मिलियन व्यूज बटोर लिए हैं।
हर सवाल का मिलेगा जवाब
स्क्विड गेम 2 जब रिलीज हुई थी तो दिखाया गया था कि लीड किरदार गी हुन ने दोबारा मौत के खूनी खेल में वापसी की थी। वह अन्य कंटेस्टेंट्स को खेल खेलने से बचाने की कोशिश करता है। इस बीच कई ऐसे किस्से थे, जो उलझे हुए थे। अब तीसरे सीजन में सारी गुत्थियां सुलझ गई हैं। हर एक सीन में इतनी गहराई है कि आप पूरे सीजन को खत्म किए बिना स्क्रीन से हट नहीं पाएंगे।
यह भी पढ़ें: Panchayat 4 की सबसे बड़ी खामी क्या? 3 कारणों से दर्शकों पर नहीं चल पाया जादू
कॉमेडी और इमोशन का तड़का भी
स्क्विड गेम अपने दूसरे सीजन की तरह सिर्फ इमोशनल नहीं करती है बल्कि कहीं-कहीं पर कॉमेडी की डोज भी देती है। कई ऐसे सीन हैं, जिन्हें देखकर आपको हंसी भी आ जाएगी। कुल मिलाकर सारे इमोशन की भरमार है इस वेब सीरीज में। इसके अलावा सभी किरदारों में जबरदस्त एक्टिंग की है।
क्लाइमैक्स कर देगा इमोशनल
यह तो हम सब जानते हैं कि प्लेयर 256 गी हुन इस सीरीज का लीड एक्टर है। उम्मीद भी यही रहती है कि वो तो इस खूनी खेल से लोगों को बचा ही लेगा लेकिन क्लाइमैक्स आपको काफी इमोशनल कर देगा। लास्ट में आपके सारे सवालों के जवाब तो मिल जाएंगे लेकिन जिस तरह सीरीज का अंत होगा वह आपको भी इमोशनल कर देगा।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines