Vyomesh Koul: ‘स्प्लिट्सविला‘ (Splitsvilla) फेम व्योमेश कौल ने सोशल मीडिया पर एक शॉकिंग खुलासा किया है। एक्टर ने अपनी हेल्थ को लेकर एक चौंका देने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद आपको भी टेंशन हो सकती है। दर्शकों को याद होगा कि जब व्योमेश कौल ‘स्प्लिट्सविला’ का हिस्सा थे तो उन्हें ये शो बीच में ही क्विट करना पड़ा था। वो बेहद अच्छा परफॉर्म कर रहे थे और उनके ‘स्प्लिट्सविला’ जीतने के चांस भी थे। बावजूद इसके वो शो से बाहर हो गए वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें कुछ हेल्थ इशू थे।
व्योमेश कौल ने क्रोनिक किडनी डिजीज को लेकर किया खुलासा
अब व्योमेश कौल ने उसे लेकर कुछ बेहद जरूरी जानकारी शेयर की है। व्योमेश ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपना हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। उन्होंने अपनी जर्नी दिखाते हुए वीडियो में कहा, ‘जब स्प्लिट्सविला में था फुल स्वैग, फुल कॉन्फिडेंस, अपने सपने जी रहा था। प्यार-फेम सब कुछ चाहिए था, पर लाइफ का एक ट्विस्ट आया और मुझे पता चला कि मुझे एक क्रोनिक किडनी डिजीज है (IgA nephropathy)।’ इसके बाद वीडियो में वो क्लिप दिखाया गया है जहां उनके साथी कंटेस्टेंट्स साथ में एक लेटर पढ़ रहे हैं जिसमें लिखा है, ‘व्योमेश को कुछ हेल्थ इश्यूज हैं और अब वो ये गेम कंटिन्यू नहीं कर पाएंगे।’
हर हफ्ते होता था डायलिसिस
व्योमेश कौल ने वीडियो में आगे रिवील करते हुए कहा कि हर हफ्ते उनका डायलिसिस होता था। उन्होंने कभी इस बारे में सोचा नहीं था और उनकी लाइफ का पूरा गेम ही बदल गया था। जिम, मस्ती सब बंद हो गया था और वो खुद को बेहद वीक फील करेंगे ये भी उन्होंने कभी नहीं सोचा था। हर दिन वो खुद से बस एक ही सवाल करते थे कि ‘क्या मैं वापस नॉर्मल हो पाऊंगा?’ इसके बाद उन्हें एक नई जिंदगी मिली वो भी नई किडनी के रूप में।
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey को भारी पड़ी एक गलती, Mirzapur में बबलू भैया की मौत के बाद मिला सबक
मां ने दी अपनी किडनी तो बची जान
व्योमेश कौल ने खुलासा किया कि उन्हें किडनी किसी और ने नहीं बल्कि उनकी मां ने दी थी। ये उनका सेकंड चांस था, लेकिन ये भी आसान नहीं था। इसने व्योमेश को एक चीज सिखाई ग्रेटिटयूड। आज वो हैं, लड़ रहे हैं और जी रहे हैं, लेकिन उनकी जर्नी सिर्फ जिंदा रहने की नहीं बल्कि स्ट्रॉन्ग बनने की है। व्योमेश कौल ने अपने चाहने वालों को एक खास मैसेज भी दिया है कि ‘अगर कभी उन्हें लगे कि जिंदगी थोड़ी मुश्किल हो रही है तो याद रखो कि गिरना ठीक है, लेकिन उठना उतना ही जरूरी है।’
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines