साल 2013 में सूरज पंचोली की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस जिया खान की मौत हो गई थी। इस मामले में सूरज पर आरोप लगा था कि उन्होंने जिया को आत्महत्या के लिए उकसाया था , लेकिन 2023 में कोर्ट ने सबूतों की कमी के चलते सूरज को बरी कर दिया। बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में सूरज ने बताया कि उन्होंने इस केस में क्या-क्या सहा, अपने करियर को कैसे खो दिया और कैसे सलमान खान ने उनका साथ दिया।
सूरज ने कहा कि वे चाहते तो 12 साल पहले ही केस खत्म करवा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वो चाहते थे कि लोग न समझें कि उन्होंने अपने रिश्तों और पहुंच का फायदा उठाया। इसलिए उन्होंने पूरे 12 साल तक मुकदमा झेला और आखिरकार खुद की सच्चाई साबित की।
मीडिया को लेकर क्या कहा?
सूरज ने बताया कि जब कोई कोर्ट केस होता है, तो हर सवाल का जवाब देना पड़ता है और हर जवाब पर फिर सवाल उठते हैं। उन्होंने ये सब झेलकर कोर्ट से खुद को बेगुनाह साबित किया, क्योंकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं था, लेकिन मीडिया ने उनकी कहानी नहीं दिखाई, क्योंकि उसमें उन्हें कोई “मसालेदार खबर” नहीं मिली। सूरज को लगता है कि शायद उनकी गलती थी कि उन्होंने तब अपनी बात नहीं कही। कई लोगों ने उन्हें चुप रहने की सलाह दी थी। अब वो कहते हैं कि ये मामला खत्म हो चुका है, इसलिए अब वो इसे दोबारा नहीं उठाएंगे।
सलमान खान ने कैसे मदद की?
सूरज ने बताया कि सलमान खान ने उनसे सिर्फ एक सवाल पूछा, “क्या तुमने कुछ गलत किया है?” और जब उन्होंने “नहीं” कहा, तो सलमान ने उन पर पूरा भरोसा किया और फिर कभी सवाल नहीं किया। सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म “हीरो” में काम दिया था। सलमान खुद भी मीडिया ट्रायल से गुजर चुके हैं, इसलिए वो सूरज की स्थिति को समझ पाए।
जिया खान केस
जिया खान 3 जून 2013 को मुंबई में अपने घर पर मृत मिली थीं। 10 जून को एक चिट्ठी मिली थी, जो माना गया कि जिया ने लिखी थी। उसी के आधार पर सूरज पर केस दर्ज हुआ और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जिया की मां का कहना था कि उनकी बेटी की हत्या हुई थी और वो सूरज के साथ एक खराब रिश्ते में थी, लेकिन अप्रैल 2023 में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सूरज को बरी कर दिया।
सूरज की नई फिल्म
अब सूरज “केसरी वीर” फिल्म से वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में हमीरजी गोहिल नाम के योद्धा की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने तुगलक साम्राज्य से लड़ाई लड़ी और सोमनाथ मंदिर और हिंदू धर्म की रक्षा की थी। फिल्म में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और बर्खा बिष्ट जैसे सितारे भी नजर आएंगे। ये फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढे- पाकिस्तानी फॉलोवर्स को रूपाली का करारा जवाब, बोलीं-इससे आपके देश को कोई फायदा नहीं
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines