Sonu Sood Fateh Tickets: जाने- माने एक्टर सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया कि उनकी आने वाली फिल्म फतेह के पहले दिन की टिकट की कीमत सिर्फ 99 रुपये होगी। जहां आमतौर पर ब्लॉकबस्टर रिलीज अक्सर प्रीमियम टिकट प्राइस पर बिकती है, ऐसे में सोनू की ये पहल ये बताती है कि सिनेमा सभी के लिए है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वीडियो शेयर कर दी जानकारी
फिल्म की टिकट सस्ती करने का सोनू का फैसला फिल्म की यूनिवर्सल अपील और ऑडियंस के प्रति उनके आभार व्यक्त करने का एक तरीका है। इसके बारे में सोनू ने एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वीडियो में उन्होंने कहा कि 2020 में, जब कोविड शुरू हुआ, तो मदद के लिए मेरे पास पहुंचने की कोशिश करने वाले कई लोग के साथ साइबर अपराध हुए थे और उनके अकाउंट से पैसे निकल गए थे। ये आम आदमी की कहानी है और मैं आम आदमी की ये कहानी ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताना चाहता था।
फतेह आम आदमी के लिए बनाई गई फिल्म है और मैं चाहता था कि यह पूरे भारत में सभी लोगों तक पहुंचे। इसलिए हमने पहले दिन के लिए टिकटों की कीमत सिर्फ 99 रुपये रखने का फैसला किया है। इसके अलावा फिल्म से होने वाला पूरा प्रॉफिट चैरिटी में जाएगा।
फतेह में क्या खास?
सोनू की नई फिल्म फतेह साहस से भरी वास्तविक कहानियों से प्रेरित एक एक्शन से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म को सोनू सूद ने लिखा और डायरेक्ट किया है। टिकट की कीमतों में कटौती के अलावा, सोनू ने फिल्म के मुनाफे को चैरिटी और अनाथालयों को दान करने की बात कही है। जी स्टूडियोज के तहत उमेश केआर बंसल और शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद द्वारा निर्मित फतेह बेहतरीन विजुअल, स्टंट और एक खास कहानी के साथ 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें –
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
48 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines