Sonu Sood On Arrest Warrant: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने खिलाफ गैर-जमानती वारंट होने के बाद सफाई दी है। उन्होंने इस पूरे मामले को आधिकारिक तौर पर संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें एक मामले में गवाह बनने के लिए बुलाया गया था। इसमें उनकी कोई संलिप्तता नहीं है। एक्टर ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि सेलिब्रिटी आसानी से निशाना बन जाते हैं। बता दें कि सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
क्या बोले सोनू सूद?
सोनू सूद ने शुक्रवार सुबह एक्स पर लिखा, ‘हमें ये स्पष्ट करना होगा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली खबरें बहुत ज्यादा सनसनीखेज हैं। मामले को सीधे तौर पर कहा जाए तो हमें तीसरे पक्ष से संबंधित मामले में माननीय कोर्ट की तरफ से गवाह के तौर पर बुलाया गया था। इससे हमारा कोई संबंध या संबद्धता नहीं है। हमारे वकीलों ने जवाब दिया है और 10 फरवरी 2025 को हम बयान देंगे जो इस मामले में हमारी गैर-संलिप्तता को स्पष्ट कर देगा।’
सोनू सूद ने आगे लिखा, ‘हम ना ब्रैंड एम्बेसडर हैं और न हम किसी तरह से जुड़े हुए हैं। ये सिर्फ मीडिया का ध्यान खींचने के लिए जरूरी है। बहुत दुखद है कि सेलिब्रिटीज आसान निशाना बन जाते हैं। हम इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।’
यह भी पढ़ें: Salman Khan की मां गिरते-गिरते बचीं, वायरल वीडियो देख टेंशन में आए फैंस
कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का निर्देश
सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने वारंट जारी करते हुए मुंबई के अंधेरी पश्चिम पुलिस प्रभारी को एक्टर को अरेस्ट करने के निर्देश दिए हैं। ANI के मुताबिक आदेश में कहा गया है, ‘सोनू सूद को समन भेजा गया था लेकिन उन्होंने गवाही देने से मना कर दिया है। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए।’
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पूरा मामला लुधियाना के वकील राजेश खन्ना के साथ जुड़े फ्रॉड के आरोप से जुड़ा है। वकील का कथित तौर पर आरोप है कि एक व्यक्ति मोहित शुक्ला ने उन्हें 10 लाख रुपये का चूना लगाया था। राजेश के मुताबिक एक नकली ‘रिजिका कॉइन’ में निवेश करने के लिए उन्हें बहलाया गया था। सोनू सूद को इस मामले में गवाही देनी थी। समन भेजे जाने के बावजूद एक्टर कोर्ट में पेश नहीं हुए। फिलहाल मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 फरवरी तय की गई है।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
30 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines