बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम इन दिनों जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार कर सिंगर को लिकर बातें हो रही हैं। इस बीच अब सोनू ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। सोनू का ये रिएक्शन तब आया है, जब कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें बैन कर दिया है। आइए जानते हैं कि सोनू ने अपने स्टेटमेंट में क्या कहा है?
सोनू निगम ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, कुछ ही देर पहले सोनू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी किया है। इस पोस्ट में सिंगर ने लिखा कि माफ करना कर्नाटक, आपके लिए मेरा प्यार मेरे ईगो से बड़ा है, हमेशा प्यार करता हूं। वहीं, अब सोनू के पोस्ट पर इंटरनेट यूजर्स ने भी रिएक्ट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि हम आपसे प्यार करते हैं सर। दूसरे यूजर ने कहा कि लव यू फ्रॉम कर्नाटक। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपका दिल बहुत बड़ा है।
यूजर्स ने लुटाया प्यार
एक और यूजर ने कहा कि कभी-कभी माफी की जरूरत नहीं होती, यह अहंकार नहीं आत्मसम्मान है। एक और यूजर ने कहा कि सोनू जी आपकी विनम्रता बहुत बड़ी है। एक और यूजर ने कहा कि हम भी आपसे प्यार करते हैं सर। एक ने कहा कि कर्नाटक से प्यार। एक और ने कहा कि हम आपकी पूजा करते हैं सोनू जी। इस तरह यूजर्स सिंगर पर प्यार लुटा रहे हैं।
Sonu Nigam
क्या है पूरा मामला?
वहीं, अगर इस पूरे मामले की बात करें तो हाल ही में सोनू ने बेंगलुरु के एक निजी कॉलेज में परफॉर्मेंस दी थी। इस दौरान सिंगर ने अपने कॉन्सर्ट में आइकॉनिक हिंदी गाने गाए। हालांकि, इस दौरान एक फैन जोर-जोर से चिल्लाते हुए कन्नड़-कन्नड़ बोलने लगा। फैन की इस हरकत पर सोनू ने अपनी परफॉर्मेंस रोक दी और उसे जमकर फटकार भी लगाई।
सिंगर ने किया था रिएक्ट
इसके बाद सिंगर ने कहा कि कन्नड़… कन्नड़… यही कारण है कि पहलगाम हमला हुआ है। बस फिर क्या था सिंगर के इस बयान के बाद पूरा विवाद खड़ा हो गया और मामला बढ़ता चला गया। इसके बाद पूरे कर्नाटक में आक्रोश फैल गया और सोनू ने इस पर ही पोस्ट शेयर कर प्यार लुटाया है। गौरतलब है कि इस पूरे विवाद के बाद सोनू पर कन्नड़ फिल्मों में गाने या वहां के किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि ये बैन कब हटेगा?
यह भी पढ़ें- Met Gala में फॉलो करने होंगे 6 सीक्रेट रूल्स, नहीं तो हो सकते हैं बैन
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
5 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
11 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
12 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines