Bollywood Actresses Jail: 80 के दशक में कई हिट फिल्में देने वाली और इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस जया प्रदा (Jaya Prada) को शुक्रवार (11 अगस्त) को एक मामले में दोषी मानते हुए चेन्नई की एक अदालत ने 6 महीने की जेल की सजा सुनाई और 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल, एक्ट्रेस पर चेन्नई में घाटे के चलते काफी समय पहले बंद हुए उनके मूवी थिएटर के कर्मचारियों को सैलरी से काटी गई ESI का पैसा न देने का आरोप लगा है, जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए एक्ट्रेस को जेल की सजा सुनाई, लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है जब कोई बड़ी अभिनेत्री जेल गई है।
इससे पहले भी बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेसेस जेल की हवा खा चुकी हैं, जिनके ऊपर कई तरह के आरोप लगे हैं। किसी पर ड्रग्स के आरोप लगे हैं, तो किसी पर अवैध दस्तावेजों के साथ देश छोड़ने के आरोप लगे हैं। इनमें से किसी एक्ट्रेस को कुछ दिनों की सजा हुई है तो कुछ को 5 साल की। चलिए जानते हैं कौन हैं ये अभिनेत्रियां।
Monica Bedi (Credit – Google)
मोनिका बेदी (Monica Bedi)
एक्ट्रेस ने बॉलीवुड कई फिल्मों में काम किया, लेकिन ज्यादा सफलता पा न सकीं, लेकिन एक्ट्रेस का नाम तब सुर्खियां बटोरने लगा, जब गैंगस्टर अबू सलेम के साथ जुडने लगा। ऐसे ही एक्ट्रेस को फर्जी पासपोर्ट मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी।
यह भी पढ़ें: Jaya Prada को 6 महीने की जेल की सजा, 5000 रुपये जुर्माना; जानें क्या है मामला?
Sonali Bendre (Credit – Google)
सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre)
आपको ये नाम जानकर हैरानी होगी। अपनी एक स्माइल से किसी का भी जीत लेने वाली सोनाली बेंद्रे भी जेल जा चुकी हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में कुछ दिनों के लिए जेल की हवा खानी पड़ी थी। इसके अलावा उनका नाम काला हिरण शिकार मामले में भी आ चुका है।
Madhubala (Credit – Google)
मधुबाला (Madhubala)
इस लिस्ट में मधुबाला का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने बीआर चोपड़ा की फिल्म ‘नया दौर’ साइन कर फिल्म के लिए एजवांस भी लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म को करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद निर्देशक कोर्ट पहुंच गए और एक्ट्रेस को जेल की सजा हो गई। (Bollywood Actresses Jail)
Rhea Chakraborty (Credit – Google)
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)
साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput) में एक्ट्रेस का नाम आया था, जिसके बाद काफी समय तक उनसे पूछ-ताछ भी चली थी। एक्ट्रेस को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार कर लगभग 28 दिन जेल में रखा गया था, जिसके बाद कोर्ड की ओर से उनको कुछ कड़ी शर्तों पर जमानत मिली थी।
Sana Khan (Credit – Google)
सना खान (Sana Khan)
बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह धर्म की राह पर चलने वाली सना खान भी जेल की हवा खा चुकी हैं। दरअसल, एक्ट्रेस पर मीडिया कंसल्टेंट के साथ मिसबिहेव और मारपीट करने के आरोप लगे थे, जिसके साथ उनके एक्स-बॉयफ्रेंड को भी हिरासत में लिया गया था।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines