हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जल्द एक-दूजे के हो जाएंगे Sonakshi-Zaheer, खुशी से फूले नहीं समा रहे होने वाले मियां-बीवी

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द ही शादी कर एक-दूजे के हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर कपल की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस सोनक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में अब बस कुछ ही टाइम रह गया है। ऐसे में कपल का अपनी शादी को लेकर एक्साइटमेंट लेवल सातवें आसमान पर होना तो बनता है। इस बीच सोनाक्षी और जहीर की मेंहदी सेरेमनी की फोटोज भी सामने आ गई हैं, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सामने आई फोटो में होने वाले मियां-बीवी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

सोनाक्षी और जहीर की खुशी का ठिकाना नहीं

दरअसल, 23 जून को सोनाक्षी और जहीर की शादी होने वाली है। इस बीच कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटो भी सोशल मीडिया पर माहौल बना रही हैं। जहीर की बहन सनम रतनसी ने अपने इंस्टाग्राम पर कपल की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं, जो बेहद सुंदर हैं। सामने आई फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि सोनाक्षी और जहीर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal

विज्ञापन

कपल की फोटोज वायरल

सनम ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें कुछ दोस्तों की फोटोज नजर आ रही हैं, जो जमकर माहौल बना रहे हैं। इसके साथ ही अगर कपल के मेहंदी सेरेमनी लुक की बात करें को इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने रेड पर गोल्डन वर्क वाला कुर्ता-शरारा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं, अगर जहीर की बार करें तो उन्होंने भी व्हाइट पर रेड प्रिंट वाला कुर्ता और पजामा पहना था, जिसमें वो खूब हैंडसम लग रहे थे।

Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal

विज्ञापन

23 को शादी नहीं बल्कि रिस्पेशन है- शत्रुघ्न 

बता दें कि एक तरफ जहां ये बातें हो रही हैं कि सोनाक्षी और जहीर की शादी से परिवार ना खुश है, तो वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने कहा कि 23 को शादी नहीं बल्कि रिस्पेशन है और हम इसमें शामिल होने वाले हैं। इसके आगे दिग्गज एक्टर ने डेट को कंफर्म करते हुए कहा कि मेरी फैमिली ने शादी के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

ये एक फैमिली मैटर है

हालांकि बस खबरें आ रही हैं और ये अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन ये एक फैमिली मैटर है, जिसे बहुत ज्यादा अटेंशन दी जा रही है। गौरतलब है कि सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर कहा जा रहा है कि कपल 23 जून को शादी करेगा। वहीं, सोनाक्षी के पिता का ये बयान हर किसी को कंफ्यूज कर रहा है। हालांकि सच्चाई क्या है वो तो अब सिन्हा फैमिली ही जानती है, लेकिन फैंस बेसब्री से कपल की शादी की फोटोज का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वड़ा पाव गर्ल के Bigg Boss OTT 3 में जाने पर पति ने ऐसे किया था रिएक्ट, Chandrika Dixit ने किया खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola