हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal एक-दूजे के प्यार में कैसे पड़े? कहां से शुरू हुई थी लव स्टोरी

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Love Story: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द ही एक-दूसरे के हो जाएंगे। फैंस को कपल की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं…

विज्ञापन
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों गॉसिप टाउन में अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आज 23 जून को कपल रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सोनाक्षी और जहीर की लव स्टोरी के बारे में जानना चाहते हैं। अगर आप भी दोनों की प्रेम-कहानी नहीं जानते तो आइए आपको बताते हैं कि दोनों की लव स्टोरी कब, कैसे और कहां शुरू हुई?

कैसे शुरू हुई सोनाक्षी-जहीर की लव स्टोरी?

ज्यादातर लोग जानते हैं कि सोनाक्षी और जहीर 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अगर दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो पहली बार दोनों सलमान खान की एक पार्टी में मिले थे। जी हां, भाईजान की एक पार्टी में दोनों पहली बार मिले थे और यहीं से इनकी प्रेम-कहानी की शुरुआत हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे आगे बढ़ी और फिर दोनों एक-दूजे के प्यार में पड़ गए।

बी-टाउन पार्टी में एक साथ नजर आते हैं सोनाक्षी-जहीर

सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी साथ में बेहद कमाल की लगती है। दोनों का प्यार एक-दूसरे के लिए साफ दिखाई देता है। हालांकि अपने रिश्ते को लेकर दोनों में से कभी किसी ने कोई खास बात नहीं की, लेकिन बॉलीवुड की पार्टियों में अक्सर दोनों साथ नजर आते हैं। लंबे टाइम तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनाक्षी और जहीर आज 23 जून को शादी कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी दिखता है प्यार

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर का प्यार अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए साफ नजर आता है। कपल एक-दूसरे के लिए इंटरनेट पर खूब पोस्ट करते हैं, जिसमें इनका प्यार जरूर दिखता है। सोशल मीडिया पर दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार देखकर ही लोगों ने इन दोनों के रिलेशनशिप में होने का अंदाजा लगाया। जी हां, सोनाक्षी और जहीर के पोस्ट देखकर ही यूजर्स ने कयास लगाए कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में हैं।

एक साथ काम कर चुके हैं सोनाक्षी-जहीर

अगर काम के मामले में भी देखा जाए तो जहीर और सोनाक्षी दोनों ने फिल्मों में भी काम किया है। फिल्म ‘डबल एक्स एल’ में कपल साथ काम कर चुका है। बता दें कि साल 2022 में फिल्म ‘डबल एक्स एल’ रिलीज हुई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jadunathjee Maharaj के साथ ऐसा क्या हुआ? जिससे ‘महाराज’ को लेना पड़ा कोर्ट का सहारा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola