Son Of Sardaar 2 Trailer: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन पिछली बार रेड 2 लेकर आए थे, जिसमें इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब एक्टर अपने दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने के लिए आ रहे हैं। जी हां, अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर आज 11 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 59 सेकंड के इस ट्रेलर में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आई हैं। इसके अलावा नीरू बाजवा भी फिल्म में अहम किरदार में दिखाई दे रही हैं। अब जब ‘सन ऑफ सरदार’ दूसरे पार्ट के साथ वापस आ चुका है तो जानते हैं कि इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या रिएक्शन दिए हैं?
सन ऑफ सरदार 2 के ट्रेलर पर क्या बोले यूजर्स?
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन और ड्रामे की ओवरडोज है। अजय देवगन की कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त नजर आ रही है। ट्रेलर को देखने के बाद यूजर्स ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘संजय दत्ता सर का सन ऑफ सरदार 2 में कम से कम एक कैमियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बेबी फोल्ड हो गईं। सीन बहुत मजेदार है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ओ पाजी कभी मजा भी लिया करो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर का पता नहीं लेकिन अजय देवगन का फिंगर स्टेप डांस इंटरनेट पर छा गया।’
मुकुल देव को देखकर इमोशनल हुए फैंस
‘सन ऑफ सरदार 2’ के ट्रेलर में दिवंगत एक्टर मुकुल देव को आखिरी बार देखने पर फैंस इमोशनल भी हो गए। एक यूजर ने लिखा, ‘RIP मुकुल देव जी (टोनी)। यह फिल्म उन्हें श्रद्धांजलि देने वाली उनकी आखिरी फिल्म थी। हम आपको बहुत याद करेंगे सर।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं मुकुल देव को एक बार फिर देखकर बहुत खुश हूं।’ बता दें कि मुकुल देव का निधन इसी साल 23 मई, 2025 को हुआ था। बताया गया था कि एक्टर कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे।
यह भी पढ़ें: Maalik X Review: ‘मालिक’ बनकर आए Rajkumar Rao क्या दर्शकों को कर पाए इम्प्रेस? देखें रिएक्शन
सन ऑफ सरदार 2 कब हो रही रिलीज?
अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ इसी महीने 25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार का सीक्वल है। पिछली बार फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा थीं लेकिन इस बार अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। थिएटर के बाद ‘सन ऑफ सरदार 2’ को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
5 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
6 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
9 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
10 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
10 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
10 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines