Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding Photos: नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला संग शादी करके अपने रिश्ते को नाम दे दिया है। कपल की वेडिंग फोटोज कल रात से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पारंपरिक अंदाज में नागा और शोभिता ने शादी रचाई है और इनका वेडिंग लुक काफी चर्चा में बना हुआ है। लेकिन हमारे हाथ एक ऐसा सबूत लगा है जिससे साफ हो जाएगा कि शोभिता धुलिपाला ने शादी में अपनी सौतन यानी नागा चैतन्य की पहली पत्नी सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को कॉपी किया है।
शोभिता की शादी की तस्वीर
सामंथा और शोभिता की शादी की फोटोज में क्या है कॉमन?
नागा चैतन्य की दोनों शादियों में एक चीज कॉमन है और वो हैं उनकी वेडिंग फोटोज। दरअसल, दोनों शादियों में नागा की दुल्हन तो अलग हैं, लेकिन पोज एक ही है। अब नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की वेडिंग फोटोज सामने आते ही, सामंथा रुथ प्रभु संग नागा की पुरानी वेडिंग फोटोज भी इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। अगर आप साथ में इन तस्वीरों को देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि हम क्या कह रहे हैं।
सामंथा की शादी की तस्वीर
सेम पोज में दिखीं सामंथा और शोभिता
एक फोटो में नागा और शोभिता एक-दूसरे के सिर पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को देख रहे हैं। ऐसा ही सेम पोज सामंथा के साथ शादी करते हुए नागा ने पहले भी दिया था। वैसे तो ये एक रस्म की फोटो है जो हर साउथ इंडियन वेडिंग में होती है, लेकिन इसे देखकर लोगों को सामंथा की याद आ गई है। इसके अलावा एक तस्वीर है जिसे देखकर लग रहा है कि नागा ने अपनी सामंथा संग वेडिंग फोटो रिक्रिएट की है, बस इस बार उनकी दुल्हन बदल गई है।
यह भी पढ़ें: वीकेंड का वार में इन 5 कंटेस्टेंट्स की क्लास लेंगे Salman Khan, हरकतें ही ऐसी
सामंथा के फैंस हुए दुखी
पहले नागा और सामंथा की एक चादर के पीछे से तस्वीर सामने आई थी। बिल्कुल ठीक वैसी ही फोटो नागा की दूसरी शादी से वायरल हुई है। अब ये बस इत्तेफाक है या कुछ और? लेकिन इन तस्वीरों को देखकर लोग एक तरफ शोभिता पर कॉपी करने का आरोप लगा रहे हैं। तो दूसरी तरफ सामंथा को याद कर उनके लिए दुखी हो रहे हैं। दरअसल, कुछ लोगों के लिए आज भी ये सच एक्सेप्ट करना मुश्किल है कि नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु अब कभी साथ नहीं होंगे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines