हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सगाई के बाद वायरल हुआ शोभिता धुलीपाला का वीडियो, नागा चैतन्य की पहली पत्नी Samantha पर दिया था बयान

Sobhita Dhulipala On Naga Chaitanya’s ex Samantha Ruth Prabhu: शोभिता धुलीपाला ने नागा चैतन्य की पहली पत्नी सामंथा रुथ प्रभु पर जो कुछ भी कहा वो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जानिए नागा चैतन्य की मंगेतर शोभिता के वायरल हो रहे वीडियो के बारे में।

विज्ञापन
Sobhita Dhulipala On Naga Chaitanya's ex Samantha Ruth Prabhu

Sobhita Dhulipala On Naga Chaitanya’s ex Samantha Ruth Prabhu: बॉलीवुड अभिनेत्री शोभिता धुलीपाला और अभिनेता नागा चैतन्य ने 8 अगस्त को अपने रिश्ते की नई शुरुआत करते हुए सगाई कर ली। इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों बेहद खुश नजर आए। नागा के पिता और सुपरस्टार नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने बेटे और बहू को अपना आशीर्वाद दिया।

नागा चैतन्य ने शोभिता से की सगाई

नागा चैतन्य ने अपना बॉलीवुड डेब्यू करीब दो साल पहले आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से की थी। वो चार साल तक सामंथा रुथ प्रभु के साथ शादी में बंधन में रहे। साल 2017 से 2021 तक नागा चैतन्य और सामंथा एक दूसरे के साथ रहे और फिर बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। रिपोर्ट्स की मानें तो चैतन्य ने 2022 में शोभिता धुलीपाला के साथ डेटिंग करना शुरू कर दिया था और इस दौरान कई बार नागा चैतन्य और सामंथा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की औपचारिक पुष्टि नहीं की।

विज्ञापन

सामंथा प्रभु पर शोभिता का बयान हुआ वायरल

अब जब दुनिया के सामने शोभिता धुलीपाला और नागाचैतन्य का रिश्ता ऑफिशियल हो गया है, ऐसे में शोभिता का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनका इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जून 2023 में उनकी वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ के प्रमोशन के दौरान दिए गए इस इंटरव्यू में, शोभिता से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सफल एक्टर्स के बारे में पूछा गया था। शोभिता ने इस दौरान सामंथा रुथ प्रभु की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे लगता है उनका सफर काफी इंस्पायरिंग रहा है। उनकी फिल्में देखें तो ये साफ होता है कि वो किसी भी प्रोजेक्ट को अपने दम पर हिट कराने का दम रखती हैं।

नागा चैतन्य पर शोभिता ने दिया था ये जवाब

इसी इंटरव्यू में जब शोभिता से नागा चैतन्य को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने चौंकते हुए पूछा “नागा?” जब होस्ट ने साफ किया कि वो नागा चैतन्य के बारे में बात कर रहे हैं, तो शोभिता ने कहा, “वह एक बेहद शांत व्यक्ति हैं। मुझे उनकी ये विशेषता बहुत पसंद है।”

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना पर शोभिता का रिएक्शन

इसी इंटरव्यू में जब शोभिता से रश्मिका मंदाना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “वो बेहद आकर्षक हैं।” प्रभास के बारे में बात करते हुए, शोभिता ने कहा, “वो मेरे पसंदीदा हीरो में से एक हैं। मैंने ‘छत्रपति’ और उनकी कई फिल्में देखी हैं। वो बहुत ही हैंडसम हीरो हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शोभिता धुलीपाला हाल ही में अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘मंकी मैन’ में नजर आईं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन और हेडलाइन देव पटेल ने किया था। ये फिल्म अप्रैल में अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन अभी भी भारत में इसकी रिलीज का इंतजार है। शोभिता की इस फिल्म ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोरी है और उनके अभिनय को सराहा गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: देश को रिप्रेंजट करना सबके नसीब में नहीं होता… Vinesh Phoghat को लेकर क्या बोलीं Urvashi Rautela?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola