Snake Venom Case, Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर से ईडी की रडार पर आ गए हैं। जी हां, सांप के जहर की तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एल्विश को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। गौरतलब है कि ईडी ने 10 जुलाई को एल्विश यादव को नोटिस जारी किया था। ईडी ने यूट्यूबर को जांच एजेंसी के सामने पेश होने की लिए कहा था, लेकिन एल्विश तब ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे और नोटिस मिलने के बाद अब वो ईडी के दफ्तर पहुंचे हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ
बता दें कि 10 जुलाई को ईडी के अफसरों ने जानकारी दी थी कि एल्विश के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर में सांप के जहर-रेव पार्टी मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ होनी है। यूट्यूबर को 23 जुलाई को ईडी की लखनऊ इकाई के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि इस साल मई के महीने में ईडी ने रैकेट में शामिल बड़ी रकम को देखते हुए सांप के जहर की तस्करी केस में प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया था और इस मामले में अब पूछताछ की जा रही है।
क्यों ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे एल्विश?
दरअसल, जब पिछले नोटिस पर ईडी के सामने पेश ना होने का सवाल एल्विश से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं बाहर गया हुआ था और इस वजह से मैं ईडी के दफ्तर नहीं आ सका। अब मैं वापस आ गया हूं, तो मैं आया हूं। एल्विश ने कहा कि मेरे ऊपर लगे आरौपों को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है और ईडी के अधिकारी जो भी सवाल करेंगे, मैं हर सवाल का जवाब दूंगा। बता दें कि एल्विश लखनऊ के ईडी दफ्तर जा चुके हैं।
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि स्नेक वेनम केस में एल्विश का नाम फंसा है। एल्विश पर आरोप लगा था कि वो सांप के जहर का नशा महंगी रेव पार्टियों में बेचकर लाखों रुपये कमा रहे हैं। स्नेक वेनम केस में एल्विश का नाम ऐसा फंसा कि उन्हें 14 दिन की पुलिस कस्टडी में रहना पड़ा। हालांकि इस केस में एल्विश का नाम आने के बाद यूट्यूबर बार-बार इसकी वजह से चर्चा में आ जाते हैं। इस केस में एफआईआर दर्ज होने के 6 महीने बाद गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने 6 अप्रैल को मामले के संबंध में एल्विश और सात अन्य के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत 1,200 पेज की चार्जशीट फाइल की थी।
यह भी पढ़ें- ‘मर्जी से मैरिज करता तो मान्य नहीं होती’, Sonakshi Sinha से शादी के बाद ये क्या बोले Zaheer Iqbal?
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
8 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
11 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines