हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Snake Venom Case में फंसे Elvish Yadav, तो क्या मिला राजनीतिक सपोर्ट? 'राव साहब' ने किया खुलासा

Snake Venom Case, Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने हाल ही में स्नेक वेनम केस के बारे में बात की है। जी हां, एक इंटरव्यू में राब साहब ने खुद इस केस पर बात करते हुए कई चीजों का खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन
Elvish Yadav

Snake Venom Case, Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव इन दिनों खूब चर्चा में हैं। स्नेक वेनम केस में एल्विश ऐसे फंसे कि इस केस से उनका नाम बाहर निकलने का नाम ही नहीं ले रहा है। जी हां, सांप के जहर सप्लाई करने के मामले में चार्जशीट भी दायर हो चुकी हैं। वहीं, इस बीच अब आपको बताते हैं कि क्या इस पूरे मामले में एल्विश को कोई राजनीतिक सपोर्ट मिला है? जी हां, एल्विश ने खुद इसका खुलासा किया है। आइए बताते हैं कि आखिर एल्विश ने क्या कहा?

खुलकर बोले एल्विश

दरअसल, हाल ही में एल्विश यादव ने ABP न्यूज को दिए इंटरव्यू में इस केस पर बात की है। इस दौरान राव साहब ने बताया कि अगर इस केस में हमें कोई राजनीतिक सपोर्ट मिलता तो क्या हम ऐसे कर होते अपना मेंटल पीस खराब। एल्विश ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होता कि राजनीतिक इंसान आपके साथ हो या उनका हाथ आपके सिर हो। हां, कुछ अच्छी चीजें होती है, आप बच जाते हो, लेकिन जो होना होता है, वो हो जाता है।

ऐसा कुछ नहीं है कि कोई हमारी हेल्प कर रहा है- एल्विश

एल्विश ने आगे कहा कि मैं बिग बॉस जीतकर आया। हमने खूब अच्छे से इसे सेलिब्रेट भी किया। पूर्व सीएम खट्टर साहब भी आए थ, उन्होंने खूब सराहना की। टाइम, टाइम के साथ चलता रहता है। ऐसा कुछ नहीं है कि कोई हमारी हेल्प कर रहा है, ये तो बेसिक है कि अगर कोई हेल्प कर रहा होता तो ये सिचुएशन नहीं होती। इतना ही नहीं इसके आगे एल्विश ने कहा कि मदद की ऐसी जरूरत नहीं थी, मुझे नहीं पता कि किसी की मदद से क्या होता? क्या नहीं? लेकिन अब न्यायपालिका पर है सब कुछ और पूरा भरोसा है न्यायपालिका पर।

बच्चे के लिए प्रे करें- एल्विश के पिता

इतना ही नहीं बल्कि इस इंटरव्यू में राव साहब के पिता ने भी अपनी बात रखी। जी हां, एल्विश के पिता ने कहा कि बात ये नहीं है कि मेरे लड़के पर ये सब बातें उठी हैं, बल्कि ये पूरे परिवार की बात है क्योंकि हम सभी फेस कर रहे हैं। हम सबकी तरफ से ऐसा कोई भी काम नहीं हुआ है और ना ही होगा, जिससे इसके चाहने वाले और ना चाहने वालों का सिर या नजरें झुक जाएं और झूठ के पांव नहीं होते, सत्य की हमेशा जीत होती है। अब तो न्यायपालिका है, मैंने सुना है केस में चार्जशीट हो गई है। अब बस यही है कि बच्चे के लिए प्रे करें।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले ही एक-दूजे से अलग हुए Subha Rajput-Vibhav Roy, कपल ने सगाई तोड़ राहें कीं अलग!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें