Elvish Yadav, Snake Venom Case: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। जी हां, स्नेक वेनम केस में एल्विश का नाम ऐसा फंसा कि नवंबर से अप्रैल आ गया, लेकिन राव साहब इससे बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं। भले ही इस मामले में एल्विश जमानत पर बाहर हैं, लेकिन अब केस का ताजा अपडेट आ गया है। जी हां, स्नेक वेनम केस में फंसे एल्विश सहित आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।
1200 पन्नों का आरोप पत्र
आज यानी 5 अप्रैल को नोएडा पुलिस ने स्नेक वेनम केस में संबंधित न्यायालय में 1200 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। जी हां, अब इसमें 24 गवाहों के बयान दर्ज हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने आरोप पत्र में खुलासा किया है कि रेव पार्टी आयोजित करने और उसमें सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश का सपेरों से संपर्क था। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने इसमें बताया है कि एल्विश पर एनडीपीएस की धाराओं का भी आधार है।
विशेषज्ञ की राय भी शामिल
बता दें कि नोएडा पुलिस ने जो आरोप पत्र दायर किया है उसमें पुलिस ने एल्विश और उनके साथियों पर लगे आरोपों की पुष्टि कर दी है। इतना ही नहीं बल्कि दायर किए गए आरोप पत्र में मुंबई स्थित डिपार्टमेंट आफ फारेंसिक मेडिसीन टाक्सिकोलाजी के विशेषज्ञ की राय भी शामिल हुई है।
जमानत पर हैं बाहर
बता दें कि साल 2023 में 3 नवंबर को पीपुल्स फार एनिमल संस्था के पदाधिकारी गौरव गुप्ता एल्विश और उनके साथियों पर सांपों के जहर को यूज करने का आरोप लगाया था और मामला दर्ज करवाया था। हालांकि अब इस केस में एल्विश बेल पर बाहर हैं। बता दें कि जब इस केस की एफएसएल रिपोर्ट आई थी तो उसमें कोबरा करैत प्रजाति के सांप का जहर होने की पुष्टि हुई थी। फिर जब पुलिस ने राव साहब को पूछताछ के लिए बुलाया और फिर अरेस्ट कर लिया था।
यह भी पढ़ें- किसके साथ इश्क लड़ा रहे Elvish Yadav? ‘राव साहब’ बोले- मेरी लाइफ में भी…
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
8 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
11 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines