Sky Force Day 14, Deva Day 7 Box Office Collection (early estimates): बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ और शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ दोनों को ही रिलीज हुए टाइम हो चुका है। फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को टिकट खिड़की पर 14वां दिन है और ‘देवा’ को 7वां, लेकिन दोनों ही फिल्मों को कमाई के लिए रेंगना पड़ रहा है। आइए जानते हैं इनका कलेक्शन…
फिल्म ‘स्काई फोर्स’ और ‘देवा’ की कमाई
Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 0.91 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 105.36 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, अगर शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 7वें दिन 1.52 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इसका टोटल कारोबार 28.17 करोड़ रुपये हो गया है।
100 करोड़ को पार कर चुकी है ‘स्काई फोर्स’
बता दें कि अभी ये दोनों ही फिल्मों के शुरुआती और अनुमानत आंकड़े हैं और इनमें फेर-बदल हो सकता है। इसी के साथ अगर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की कमाई पर जाए, तो इस फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को तो पार कर लिया है, लेकिन टिकट खिड़की पर फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का 13 दिनों का कलेक्शन
वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 22 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 28 करोड़ रुपये, चौथे दिन 7 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.75 करोड़ रुपये, छठवें दिन 6 करोड़ रुपये, सातवें दिन 5.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 3 करोड़ रुपये, 9वें दिन 5 करोड़ रुपये, 10वें दिन 5.5 करोड़ रुपये, 11वें दिन 1.6 करोड़ रुपये, 12वें दिन 1.35 करोड़ रुपये और 13वें दिन 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
‘देवा’ का 6 दिन का कारोबार
इसी के साथ अगर ‘देवा’ की बीते छह दिनों की कमाई पर नजर डाले तो इस फिल्म ने पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.4 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 2.75 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 2.4 करोड़ रुपये और छठवें दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इन दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हुई और कमाई के मामले में दोनों एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करती रही। इस रेस में ‘स्काई फोर्स’ आगे रही।
यह भी पढ़ें- Nick Jonas ने इंडिया आते ही लूटी लाइमलाइट, Priyanka Chopra के साथ वायरल हुआ ‘नेशनल जीजू’ का वीडियो
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines