बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। पिछले दिनों ही मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट अनाउंस की थी। इसके बाद से फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए मेकर्स ने ‘सितारे जमीन पर’ के ट्रेलर की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की रिलीज में भी देरी हो सकती है।
भारत-पाक तनाव को लेकर लिया फैसला
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र से जानकारी मिली है कि आमिर खान की प्रोडक्शन टीम ने देश की सीमाओं पर चल रहे घटनाक्रम को और उसके बाद देशव्यापी अलर्ट को देखते हुए ‘सितारे जमीन पर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को फिलहाल के लिए रद्द करने का फैसला लिया है। ये जानकारी प्रोडक्शन टीम से जुड़े सूत्र ने दी है जिसने बताया है कि वह देश की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता रखते हैं।
यह भी पढ़ें: 72nd Miss World Pageant क्या होगा कैंसिल? भारत-पाकिस्तान का तनाव बना बड़ी वजह
8 मई को रिलीज होना था ट्रेलर
सूत्र ने आगे बताया है कि प्रोडक्शन टीम जिम्मेदार नागरिकों के रूप में मानती है कि इस मुश्किल वक्त में एकता और संयम बनाए रखना महत्वपूर्ण है। बता दें कि पहले ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर 8 मई को रिलीज होना था। सूत्र का कहना है कि मेकर्स पहले इसे वीकेंड पर रिलीज करने के बारे में सोच रहे थे। अब आमिर खान ने इसे टालने का फैसला लिया है। हालांकि निर्माताओं की तरफ से अभी तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
कब रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म?
बता दें कि इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले के चलते आमिर खान ने अपनी री-रिलीज फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के प्रीमियर में जाने के फैसले को भी कैंसिल कर दिया था। ‘सितारे जमीन पर’ की बात करें तो यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को आरएस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
39 mins ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
2 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
3 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
3 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
4 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
7 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
13 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
15 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
15 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines